पन्ना राजघराने की महारानी जीतेश्वरी को जुगल किशोर मंदिर से बाहर निकाला, गिरफ्तारी भी हुई

पन्ना मे राजपरिवार की सदस्य जीतेश्वरी देवी ने कथित तौर पर नशे में ऐतिहासिक जुगल किशोर मंदिर में जन्माष्टमी की पूजा के दौरान अभद्रता की। रात सवा बजे का मामला है। कृष्ण ...

पन्ना राजघराने की महारानी जीतेश्वरी को जुगल किशोर मंदिर से बाहर निकाला, गिरफ्तारी भी हुई

 पन्ना मे राजपरिवार की सदस्य जीतेश्वरी देवी ने कथित तौर पर नशे में ऐतिहासिक जुगल किशोर मंदिर में जन्माष्टमी की पूजा के दौरान अभद्रता की। रात सवा बजे का मामला है। कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल हुईं जीतेश्वरी देवी ने गर्भगृह में प्रवेश करने की कोशिश की। उन्हें रोका गया तो उन्होंने अभद्रता की। उन्हें घसीटकर मंदिर से बाहर निकाला गया। बाद में मंदिर समिति की शिकायत पर धारा 295 और 353 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। 

यह भी पढ़ें-G-20 में भारत आए विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को, स्पेशल गिफ्ट के रूप में महोबा के ‘कमल पुष्प’ भेंट किए जाएंगे

ऐतिहासिक जुगल किशोर मंदिर में गुरुवार देर रात को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। भगवान जुगल किशोर मंदिर के पट खुलते ही पुजारी आरती कर रहे थे। उस समय जीतेश्वरी देवी ने गर्भगृह में चौवर डुला रहे पुजारी से विवाद किया। उनसे छुड़ाकर खुद ही चौवर घुमाने लगीं। वह मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें गर्भगृह में प्रवेश से रोका। इस विवाद बढ़ा तो वह मंदिर के गर्भगृह में घुस गईं। आरती करने लगीं। पुजारी ने उन्हें गर्भगृह के बाहर करने की कोशिश की। वह फर्श पर गिर गईं। लोगों ने उन्हें हाथ पकड़कर घसीटते हुए गर्भगृह के बाहर निकाला। उन्होंने पुलिसकर्मियों से भी विवाद किया। महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें मुख्य मंदिर से बाहर किया। 

यह भी पढ़ें-बांदाः कॉलेज कैंपस में छेड़खानी का शिकार हुई बीए की छात्रा ने परीक्षा छोड़ी

एसपी साईं कृष्ण एस थोटा के मुताबिक परंपरा के तौर पर राजपरिवार के पुरुष चौवर डुलाने आते हैं। राजपरिवार में पुरुष के रूप में उनके बेटे को चौवर डुलाने आना था। बेटा नहीं आया तो जीतेश्वरी देवी खुद आगे बढ़ गईं। वह आरती करने मंदिर के गर्भगृह में चलीं गई थीं। चूंकि, वे बेवा हैं, इसलिए उनका आरती करना उचित नहीं था। उन्हें बाहर निकाला गया। । मेडिकल परीक्षण भी कराया जाएगा। मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी ने भी घटनाक्रम को दुखद बताया। डीएसपी राजीव भदौरिया ने बताया कि जीतेश्वरी देवी के विरुद्ध मंदिर समिति ने शिकायत की है। जिस पर धारा 295 और 353 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। इससे पहले भी जीतेश्वरी देवी को स्टाफ के मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में 2021 में गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें-इस महिला ग्राम प्रधान के नाम पर अवैध वसूली करता है गांव का दबंग

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
1
sad
0
wow
0