रालोद मुखिया अजित सिंह का कोरोना से निधन, सीएम योगी, ​अखिलेश, मायावती ने जताया दुख

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री चैधरी अजित सिंह का गुरुवार सुबह गुरुग्राम..

रालोद मुखिया अजित सिंह का कोरोना से निधन, सीएम योगी, ​अखिलेश, मायावती ने जताया दुख
रालोद मुखिया अजित सिंह

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री चैधरी अजित सिंह का गुरुवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के कारण कई दिनों से अजित सिंह का मेदांता अस्पताल में उपचार चल रहा था।
 
चौधरी अजित सिंह 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे। कई दिन पहले उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फेफड़ों में संक्रमण के चलते उनकी हालत नाजुक थी। गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र अजित सिंह बागपत से सांसद चुने जाते रहे और कई बार केंद्र सरकार में मंत्री रहे। उनके बेटे जयंत चौधरी भी मथुरा से सांसद रहे हैं। उनके निधन से रालोद कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें - बांदा में 221 नये कोरोना पाॅजिटिव, लेकिन 141 स्वस्थ भी हुए

श्रद्धांजलि प्र​षित करते हुए योगी ने कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों सहित समर्थकों को संबल दें। 

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों और मजदूरों के मसीहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री, आरएलडी प्रमुख चौधरी अजीत सिंह जी का आकस्मिक निधन, अपूरणीय क्षति। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करे।

यह भी पढ़ें - बाँदा में कोरोना ने बनाया नया रिकॉर्ड

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी उनके निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि अपने समाज के लोकप्रिय नेता चौधरी अजित सिंह के निधन की खबर अति-दुखद है। उनके परिवार व उनके समस्त चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

बता दें कि अजित सिंह का आज निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह उत्तर प्रदेश के बागपत से सात बार सांसद रहे और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री भी रह चुके हैं। उनके निधन की सूचना उनके पुत्र जयंत चौधरी ने ट्वीट करके दी। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब नहीं रहे। 

यह भी पढ़ें - कोरोना से फिर तीन की मौत, 226 नये संक्रमित मिले

हि स

What's Your Reaction?

like
0
dislike
1
love
0
funny
0
angry
0
sad
2
wow
1