राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश पहुंची, यात्रा की सफलता में विपक्ष पर साधा निशाना

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने बुधवार सुबह बुरहानपुर के बोदरली गांव से मध्य प्रदेश...

राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश पहुंची, यात्रा की सफलता में विपक्ष पर साधा निशाना

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने बुधवार सुबह बुरहानपुर के बोदरली गांव से मध्य प्रदेश में प्रवेश किया। सभी यात्री महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से सुबह 6 बजे रवाना होकर 7 बजे बोदरली पहुंचे। यहां राहुल का जोरदार स्वागत किया गया। बंजारा लोक नृत्य कलाकार रीना नरेंद्र पवार ने उनके स्वागत में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट के अमावस्या मेले के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाई, कुछ के बढ़ाई फेरे

बोदरली में मंच से राहुल गांधी ने करीब 11 मिनट भाषण दिया। पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आशा जताई है कि यात्रा को सबसे ज्यादा समर्थन मध्यप्रदेश में मिलेगा। राहुल गांधी ने कहा कि यह यात्रा हमने कन्याकुमारी से शुरू की थी। उस समय विपक्ष ने कहा था कि हिंदुस्तान 3600 किलोमीटर लंबा है।

यह भी पढ़ें - दहेज हत्या के मामले में पिता-पुत्र को सात साल के कठोरा कारावास की सजा

यह पैदल नहीं नापा जा सकता। हम मध्य प्रदेश में आए हैं। यहां 370 किलोमीटर चलेंगे। यह तिरंगा हम श्रीनगर लहराएंगे। राहुल के साथ इस यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, सुरेंद्र सिंह शेरा, जीतू पटवारी सहित कई नेता हैं।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड के युवा हर्बल साबुन बनाना सीखकर, बनेंगे आत्मनिर्भर

हिस

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0