रेलगाड़ियों में अनाधिकृत / अनावश्यक रुप से अलार्म चैन पुलिंग वाले यात्रियों के प्रति रेल प्रशासन सख्त

झाँसी मंडल यात्रियों की सुरक्षा तथा उनको समय से उनके गंतव्य तक पहुचने हेतु दृढ़ संकल्पित है...

रेलगाड़ियों में अनाधिकृत / अनावश्यक रुप से अलार्म चैन पुलिंग वाले यात्रियों के प्रति रेल प्रशासन सख्त

झाँसी मंडल यात्रियों की सुरक्षा तथा उनको समय से उनके गंतव्य तक पहुचने हेतु दृढ़ संकल्पित है I यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता किये बिना सभी सम्बंधित व्यवस्थाओं का सख्ती से पालन कराया जा रहा है I  इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण के नेतृत्व में रेल सुरक्षा बल द्वारा सघन कार्यवाही करते हुए पिछले सप्ताह 24 मार्च से 30 मार्च के मध्य क रेलवे एक्ट की धारा 141 के अंतर्गत अलार्म चैन पुलिंग के कुल  30 मामले पंजीकृत किये हैं I सभी को गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट की धाराओं के अंतर्गत उचित वैधानिक कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़े : एसपी ने सेवानिवृत्त उप निरीक्षक को दी विदाई

यात्रियों से अनुरोध है की वह बिना किसी पर्याप्त कारण के अलार्म चैन न खींचे जिससे यात्रियों को बेहद असुविधा होती है, और खींचने वाले के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाती है।

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश : असदुद्दीन ओवैसी, पल्लवी पटेल ने बनाया तीसरा गठबंधन पीडीएम न्याय मोर्चा

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0