राजस्थान विस परिणाम: शुरुआती रुझान में भाजपा को बढ़त, पहले राउंड में पायलट, डोटासरा, जोशी, राठौड़, पूनियां पिछड़े

राजस्थान विधानसभा चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान में भाजपा को बढ़त नजर आ रही है...

Dec 3, 2023 - 01:17
Dec 3, 2023 - 01:22
 0  1
राजस्थान विस परिणाम: शुरुआती रुझान में भाजपा को बढ़त, पहले राउंड में पायलट, डोटासरा, जोशी, राठौड़, पूनियां पिछड़े

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान में भाजपा को बढ़त नजर आ रही है। सुबह साढ़े नौ बजे तक के रुझानों में भाजपा 96 और कांग्रेस 67 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 17 सीटों पर निर्दलीय व अन्य दलों के उम्मीदवार आगे हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी पहले राउंड में पीछे चल रहे हैं। आमेर सीट से भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भी पीछे चल रहे हैं। सरदारपुरा सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। विद्याधर नगर सीट से दीया कुमारी आगे चल रही हैं।

यह भी पढ़े : मप्र विस चुनाव : 'भारत माता की जय, जनता जनार्दन की जय' लिखकर शिवराज ने दिखाया एक्स पर उत्साह

शुरुआती रुझानों में उदयपुर शहर में भाजपा के ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण में भाजपा के फूलसिंह मीणा, नाथद्वारा में भाजपा के विश्वराज सिंह मेवाड़, वल्लभनगर में भाजपा के उदयलाल डांगी, मावली में भाजपा के केजी पालीवाल आगे चल रहे हैं। चित्तौड़ में कांग्रेस के सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़े : श्रीराम जन्मभूमि हिंदुओं को देने पर अंग्रेजों ने चली चाल

दोपहर 12 बजे तक यह तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी कि नई सरकार किसकी होगी। राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत कुन्नर के निधन के कारण वहां चुनाव नहीं हुए हैं। इस विधानसभा चुनाव में 1863 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : बांदा : आरटीओ ने सीएमओ की गाड़ी सीज कर काटा चालान, अपनी गाड़ी से एसीएमओ को कैंप किया रवाना

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0