कई महीनों तक किया दुष्कर्म, फिर किया वीडियो वायरल
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया..
मेरठ,
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। महिला के विरोध के बाद आरोपित ने वीडियो वायरल कर दिया।
लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। वह किराए के मकान में रह रही थी। उसकी मकान मालकिन ने महिला को शोएब नामक युवक से मिलवाया।
यह भी पढ़ें - रैगिंग - चुहलबाजी या प्रताडना
शोएब ने महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इस दौरान युवक ने महिला की अश्लील वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा।
पीड़िता का कहना है कि वह तंग आकर अपनी मां के घर चली गई। जिसके बाद युवक ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
सीओ कोतवाली अरविंद चैरसिया ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - घर में सो रहे चार मजदूरों के लिए काल बना बेकाबू ट्रक
हि.स