राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व का आगाज : स्वानों की टोली ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

वीरांगना भूमि झांसी पर शौर्य और पराक्रम की प्रतीक महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव के रूप में मनाए जा रहे राष्ट्र रक्षा समर्पण..

राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व का आगाज : स्वानों की टोली ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

  • स्वागत से लेकर स्वच्छता अभियान तक का दिया संदेश

वीरांगना भूमि झांसी पर शौर्य और पराक्रम की प्रतीक महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव के रूप में मनाए जा रहे राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व जलसा के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इसका शुभारंभ बुधवार को लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में सेना के स्वान टोली के करतबों से शुरू हुआ। उसके बाद सेना के अश्वों ने भी हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद झांसी-ललितपुर अनुराग शर्मा एवं जीओसी के कर कमलों से किया गया।

महारानी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हो रहे लक्ष्मी व्यायामशाला (एलवीएम) में शुरू हुए इस समारोह के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद बीएसएफ के राष्ट्रीय श्वान प्रशिक्षण केंद्र के श्वानों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस श्वान दल में शामिल सात श्वानों ने अपने प्रशिक्षण केंद्र का नाम रोशन किया है। इन्हीं के अदम्य साहस से इस प्रशिक्षण केंद्र को चार बेस्ट डॉग ट्रॉफी, 12 चैम्पियनशिप, 19 कांस्य पदक, 12 टीम चैम्पियनशिप, 16 रनर अप, 37 सिल्वर पदक और 60 गोल्ड मेडल जीते हैं कुल 147 पदक जीत संस्था का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़ें - ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने साथ झांसी की रानी की तलवार भी लेकर आएं’

श्वान गब्बर ने घुसपैठिये को रोकने के लिए मिले जबरदस्त प्रशिक्षण का प्रदर्शन मैदान पर किया और घुसपैठिये पर जोरदार हमला करते हुए उसके मनसूबों को विफल किया। भीड़ को तितर बितर करने में श्वानों की काबीलियत को श्वान रॉकी, गरिमा और मुक्ति ने दिखाया। अनियंत्रित भीड को भगाने में श्वानों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं श्वानों की टोली ने स्वच्छ भारत का संदेश भी दिया। तो उपस्थित लोगों का स्वागत स्वान सिमी ने अपने अनूठे अंदाज में किया।

इसके बाद मैदान पर अश्वारोही टीम ने जंपिंग शो का प्रदर्शन किया। अश्वसवारों ने तलवारों के साथ प्रदर्शन किया। मुख्य आरक्षक हरवंशलाल ने चार राष्ट्रीय और 40 अन्य घुड़सवारी प्रतियोंगिताओं में पदक हासिल किये। लोग सेना के इन करतबों को देख दांतो ठाले अंगुलियां दबाते नजर आए। पर्व का औपचारिक शुभारंभ रक्षा मंत्री के द्वारा मुक्ता काशी मंच से किया जाएगा।

इस अवसर पर मेयर रामतीर्थ सिंघल, सदर विधायक रवि शर्मा, जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - झांसी : आपसी विवाद में दोस्त ने हथोड़ी मारकर की दो भाइयों की हत्या, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें - बॉक्स ऑफिस में फिल्म अन्नाथे और फिल्म सूर्यवंशी का जलवा

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1