बाँदा की काव्यांजलि में 20 जनवरी को आएंगे सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास

आगामी 20 जनवरी को प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल तथा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री..

बाँदा की काव्यांजलि में 20 जनवरी को आएंगे सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास
सुप्रसिद्ध कवि, कुमार विश्वास

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नवनिर्मित जिला कार्यालय का 20 को लोकार्पण करेंगे

आगामी 20 जनवरी को प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल तथा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालय का लोकार्पण करेंगे।

इस अवसर पर दोपहर 12 बजे अटल वाटिका, जिला पंचायत प्रांगण में पुर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की मूर्ति का अनावरण  तथा सायं 7 से जीआईसी मैदान बांदा में अटल काव्यांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा।

शनिवार को पंडित दीनदयाल धाम जिला भाजपा कार्यालय में  जिला कार्यसमिति आवश्यक बैठक में पार्टी के जिला कार्यालय का लोकार्पण, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी की मूर्ति का अनावरण तथा सायंकालीन अटल काव्यांजलि कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

यह भी पढ़ें - जालौन : भाजपा नेता की नाबालिग बच्चों से दरिंदगी, यौन उत्पीड़न के वीडियो उजागर

बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने कहा काव्यांजलि कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या संबोधित करेंगे।

bjp president ramkesh nishad | banda bjp office

उक्त काव्यांजलि कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कवि सम्राट कुमार विश्वास सहित देश के प्रसिद्ध कवि एवं कवियत्रियों का काव्य पाठ होगा। इन कार्यक्रमों के लिए पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता को कार्यक्रम प्रभारी तथा पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया है।

बैठक को क्षेत्रीय पदाधिकारी पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, भाजपा नेता जगराम सिंह चैहान, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, राजेश द्विवेदी, बाल मुकुंद शुक्ला, अखिलेश श्रीवास्तव, प्रांतीय परिषद सदस्य बलराम सिंह कछवाह ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री संजय सिंह द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें - झांसी: मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को लगी पहली कोवैक्सीन, सभी ने कहा हम सुरक्षित

इस अवसर पर जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, विवेकानंद गुप्ता तथा कालू सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नन्ना, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, मनोज पुरवार, कमलेश अवस्थी, प्रेम नारायण द्विवेदी, जिला मंत्री दिनेश यादव, राजर्षि शुक्ला, पंकज रैकवार, डॉक्टर रागिनी शिवहरे, जिला कोषाध्यक्ष संतु गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, अजीत प्रकाश गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अतुल मोहन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता,  वेद निराला, राम नारायण पटेल, अनूप सिंह, राजा दीक्षित, सोहन सिंह, राकेश गुप्त दद्दू ,राजेश गुप्ता, अमर मणि तिवारी, श्याम बाबू पाल, रामबाबू त्रिपाठी, अजय तिवारी तथा कार्यालय प्रभारी दिलीप गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर: वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले टाप-10 अपराधी का मिला शव

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0