बाँदा में रिटायर्ड फौजी ने छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर, कानपुर किया रेफर

शहर कोतवाली अंतर्गत धीरज नगर मोहल्ले में एक रिटायर्ड फौजी ने एक छात्र को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर...

बाँदा में रिटायर्ड फौजी ने छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर, कानपुर किया रेफर

बांदा

शहर कोतवाली अंतर्गत धीरज नगर मोहल्ले में एक रिटायर्ड फौजी ने एक छात्र को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्र अपने भाई से किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहा था। तभी रिटायर्ड फौजी ने अपनी बंदूक से फायर झोंक दिया। पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड फौजी को लाइसेंसी बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया , हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें - झांसी नगर निगम की सड़कों के निर्माण में होगा प्लास्टिक का उपयोग

Retired soldier shot student

रविवार की शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के धीरज नगर निवासी लेखपाल लाला भइया वर्मा पैलानी तहसील के जसपुरा ब्लॉक में तैनात हैं। उनके दो बेटों विक्रम वर्मा (18) और रजनीश वर्मा (16) अपने घर के बाहर आपस में गालीगलौज कर रहे थे। इसका पड़ोसी रिटायर फौजी ने विरोध किया। इसके बाद भी दोनों भाई नहीं माने तो रिटायर फौजी अपने घर से लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर आया और उसने फायर कर दिया।

यह भी पढ़ें - देश की पहली बायो सेफ्टी लेवल बीएसएल -4 लैब बांदा के इस स्थान पर खुलेगी

गोली विक्रम वर्मा के सीने से आरपार हो गई। जिससे वहां भगदड़ मच गई। आनन-फानन में लहूलुहान विक्रम को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया।  विक्रम वर्मा राजा देवी डिग्री कॉलेज का छात्र बताया गया है।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस के प्रान्तीय अध्यक्ष बोले- संविधान की मूल आत्मा से ही देश की एकजुटता अखण्डता कायम

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0