यूक्रेन के खारकीव में रूस ने बरसाए बम, दो बच्चों सहित आठ की मौत

यूक्रेन पर रूस के हमले में अब दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर पूरा जोर लगाया जा रहा है। रूस ने बड़ी संख्या में खारकीव पर बम बरसाए हैं..

यूक्रेन के खारकीव में रूस ने बरसाए बम, दो बच्चों सहित आठ की मौत

  • भारतीयों की वापसी तेज, आज 18 उड़ानों से लौटेंगे 3726

यूक्रेन पर रूस के हमले में अब दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर पूरा जोर लगाया जा रहा है। रूस ने बड़ी संख्या में खारकीव पर बम बरसाए हैं। इस हमले में दो बच्चों सहित आठ लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। यह संख्या अधिक भी होने की आशंका है। यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर कब्जे के लिए रूस की सेना पिछले तीन दिनों से संघर्षरत है। अब एक साथ सैकड़ों बम खारकीव पर बरसाए गए हैं।

यह भी पढ़ें - भारतीय छात्रों को ढाल बनाने के लिए यूक्रेन ने किया कैद, वार्ता के लिए बेलारूस पहुंचा रूस का प्रतिनिधिमंडल

  • जर्मनी से यूक्रेन को जल्द मिलेंगी 2700 एंटी एयर मिसाइल
  • पेरिस म्यूजियम से हटाई गई रूसी राष्ट्रपति पुतिन की प्रतिमा

खारकीव के इज़ीयम इलाके में रात भर रूस की ओर से की गई गोलाबारी में दो बच्चों समेत आठ लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आयी है। कल ही भारतीय विदेश मंत्रालय ने ऐसी आशंका को भांप कर भारतीयों को तुरंत खारकीव छोड़ने के निर्देश दिए थे। अब यूक्रेन से भारतीयों की वापसी तेज हो गयी है। गुरुवार को 18 उड़ानों से 3726 भारतीय वापस लौटेंगे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ऑपरेशन गंगा के तहत बुखारेस्ट से आठ उड़ानें, सुसेवा से दो, कोसिसे से एक, बुडापेस्ट से पांच और रेजजो से तीन उड़ानें संचालित की जाएंगी।

इस बीच दुनिया भर से यूक्रेन को मदद का सिलसिला भी तेज हो गया है। जर्मनी ने यूक्रेन को 2700 एंटी एयर मिसाइल देने का एलान किया है। इनकी आपूर्ति जल्द की जाएगी। उधर दुनिया में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को लेकर गुस्सा भी बढ़ रहा है। पेरिस म्यूजियम से पुतिन की मोम की प्रतिमा हटा दी गयी है। पेरिस में ग्रीविन संग्रहालय के निदेशक ने पुतिन की प्रतिमा को हटाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हमने कभी ग्रीविन संग्रहालय में हिटलर जैसे तानाशाहों का प्रतिनिधित्व नहीं किया है, हम आज पुतिन का प्रतिनिधित्व नहीं करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें - रूस ने शुरू किया यूक्रेनी शहरों पर कब्जा, बर्दियांस्क व खेरसॉन पर लहराया रूसी झंडा

यह भी पढ़ें - यूक्रेन के खारकीव पर रूसी हमले में भारतीय छात्र नवीन की मौत

हि.स

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
2
wow
2