यूक्रेन की चौखट पर रूसी सैनिक, दूसरे दिन भी जारी ताबड़तोड़ गोलीबारी

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के दूसरे दिन भी रूसी सेना ताबड़तोड़ गोलीबारी जारी रखे हुये है। रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव से महज 30 किलोमीटर दूरी..

यूक्रेन की चौखट पर रूसी सैनिक, दूसरे दिन भी जारी ताबड़तोड़ गोलीबारी

  • राजधानी कीव से महज 30 किलोमीटर दूरी पर मौजूद रूसी सेना

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के दूसरे दिन भी रूसी सेना ताबड़तोड़ गोलीबारी जारी रखे हुये है। रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव से महज 30 किलोमीटर दूरी पर मौजूद हैं और राजधानी पर लगातार मिसाइल बरसा रहे हैं।रूस और यूक्रेन की लड़ाई अत्यधिक गंभीर स्थिति में पहुंच चुकी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि रूस के हमले में अब तक 137 लोग मारे जा चुके हैं। इनमें 10 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। वहीं हमले में अब तक 316 लोग घायल हुए हैं। वहीं रूसी सैनिक लगातार आगे बढ़ रहे हैं। वे यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे की कोशिश में है।

यह भी पढ़ें - यूक्रेन का पांच रूसी फाइटर जेट उड़ाने का दावा, बेलारूस ने भी किया हमला

  • यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, रूसी हमले में 137 लोगों की मौत 316 घायल

युद्ध के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को रूसी सेना ने सुबह चार बजे से कीव पर मिसाइल हमले करने शुरू कर दिये। राजधानी कीव में रूसी क्रूज मिसाइल ने यूक्रेन के एक लाड़ाकू जेट को मार गिराया। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से विभिन्न सूत्रों से आ रही खबर के मुताबिक कीव में आसमान से आग बरसती हुई दिखाई दे रही है। रूसी सेना लगातार कीव के नजदीक पहुंच रही है और वह महज राजधानी कीव से 30 किलोमीटर दूर है।

इसके अलावा यूक्रेन के कोनोटोप को रूस की सेना ने चारों तरफ से घेर लिया है। हमला इतना तेज रहा कि सिर्फ चालीस मिनट के भीतर कीव पर तीन दर्जन मिसाइलें दागी गईं। इससे कीव में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया है। बचाव कार्यों में भी समस्या पैदा हो रही है।

यह भी पढ़ें - बांदा में भाजपा ने झोंकी ताकत, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे रोड शो

यह भी पढ़ें - रेलवे की आय बढ़ाने की नई योजना, स्टेशनों पर लग सकेंगे निजी कम्पनियों के स्टॉल

हि.स

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2