सपा - बसपा और कांग्रेस की नहीं बल्कि भाजपा की होगी वापसी : स्वामी प्रसाद मौर्य

भाजपा के सत्तारूढ़ होने से प्रदेश में विकास का द्वार खुला है। जनता इस विकास द्वार को बंद नहीं होने देगी। प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस की..

Dec 21, 2021 - 01:47
Dec 21, 2021 - 01:50
 0  7
सपा - बसपा और कांग्रेस की नहीं बल्कि भाजपा की होगी वापसी : स्वामी प्रसाद मौर्य

भाजपा के सत्तारूढ़ होने से प्रदेश में विकास का द्वार खुला है। जनता इस विकास द्वार को बंद नहीं होने देगी। प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस की नहीं बल्कि भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार ही वापस कामकाज संभालेगी और विकासरूपी रथ के पहिए को आगे बढ़ायेगी।

यह बातें उदगार प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर में प्रेम इलायची ढाबे पर सजातीय लोगों द्वारा स्वागत किये जाने के दौरान व्यक्त किए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य किया है। गरीब, मजदूर, दलित, पिछड़ा, किसान, छात्र, नौजवान सभी भाजपा की नीतियों से प्रभावित हैं।

यह भी पढ़ें - बालू लेने जा रहे डंपर ने बाइक सवार बांदा के पिता पुत्र को रौंदा, दर्दनाक मौत

प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस की नहीं बल्कि भाजपा की सरकार बनना तय है। योगी ने मोदी के साथ मिलकर प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखी है। जनता इस विकास में मोहर लगाने को तैयार है। सपा-गुंडों की पार्टी है, बसपा की माया को माया से मतलब है, इसलिए जनता दोनों को नकार चुकी है।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के नरेंद्र मौर्य, सहकारी समिति सुमेरपुर के अध्यक्ष रामबिहारी कुशवाहा, लक्ष्मी कुशवाहा, हरीशंकर कुशवाहा, पिछडा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविराज कुशवाहा, शिवप्रसाद कुशवाहा, संजय कुशवाहा, मुन्नालाल कुशवाहा आदि तमाम सजातीय लोग मौजूद रहे. इसके बाद मंत्री का काफिला कबरई की तरफ रवाना हो गया।

यह भी पढ़ें - ट्रक और स्कॉर्पियो की भिड़ंत में दंपति सहित चार की मौत, दो गंभीर 

यह भी पढ़ें - हमीरपुर में 1083 टीम घर-घर जाकर दवा खिलाने में जुटीं

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1