उत्तर प्रदेश में दो चरण के चुनाव में सपा और बसपा का साफ हो गया सूपड़ा : अमित शाह

उत्तर प्रदेश में हो रहे विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण तक का मतदान हो चुका है। इन दोनों चरणों में प्रदेश की जनता ने भाजपा के..

उत्तर प्रदेश में दो चरण के चुनाव में सपा और बसपा का साफ हो गया सूपड़ा : अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah)

  • यूपी के 22 करोड़ लोगों को लगाई गई नि:शुल्क कोरोना वैक्सीन

उत्तर प्रदेश में हो रहे विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण तक का मतदान हो चुका है। इन दोनों चरणों में प्रदेश की जनता ने भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान किया। इससे साफ है कि दोनों चरणों में सपा और बसपा का सूपड़ा साफ हो गया और आगामी चरणों में भी जनता इनको सबक सिखाने के लिए तैयार है। उत्तर प्रदेश में जितना विकास कार्य योगी सरकार में हुआ है उतना कभी नहीं हुआ और जनता एक बार फिर योगी सरकार लाने जा रही है। यह बातें मंगलवार को औरैया पहुंचे देश के गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभा में कही।

यह भी पढ़ें - फतेहपुर में पीएम और बांदा में बसपा सुप्रीमो की रैलियों की तैयारियां शुरू

उन्होंने सबसे पहले कहा कि आज रविदास जयंती है और मैं उनको प्रणाम करता हूं। भाजपा के पक्ष में जनता का माहौल देखते ही बन रहा है और सपा व बसपा दूर दूर तक सत्ता में आती नहीं दिख रही हैं। भाजपा तीन सौ सीटों के साथ एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। सहारनपुर से लेकर आगरा तक भाजपा की विजय साफ दिख रही है। 2014,17 व 19 में यहां पर भाजपा की जीत हुई है और 2022 में बाउंड्री लगाने का मौका है।

मोदी जी कोरोना वैक्सीन लेकर आये तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा यह मोदी वैक्सीन है फिर खुद लगवा लिया। यूपी के 22 करोड़ लोगों को वैक्सीन न दिया होता तो हम लोग सुरक्षित होते क्या। कोरोना में रोजी रोटी बिखर गई, मजदूरी बंद हो गयी तो खाने के लिए यूपी में 15 करोड़ लोगों को अन्न वितरण किया। मोदी ने देश के 1 करोड़ 67 लाख लोगों को मुफ्त सिलेंडर दिया। 70 साल तक कांग्रेस ने शासन किया, लेकिन शौचालय नहीं था। मोदी ने 2 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाये।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो पर, महिलाओं व बच्चों ने बरसाये फूल

  • 24 घंटे आ रही बिजली

अमित शाह ने कहा कि अखिलेश यादव के शासनकाल में बिजली कभी कभार आती थी और योगी सरकार में 24 घंटे बिजली आ रही है। भाजपा सरकार में 15 करोड़ गरीबों को पांच लाख रुपया का स्वास्थ्य खर्चा उठाया जा रहा है। गरीब का बेटा बेटी परिवार का कोई बीमार हो जाता तो 5 लाख रुपये अस्पताल में जमा हो जाता है। भाजपा की सरकार गरीबों के लिए काम करती है।

सपा बसपा के बुआ बबुआ ने कुछ नहीं किया और सिर्फ उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया। सपा और बसपा सरकार में अपराध चरम पर था और योगी सरकार में हर अपराध का प्रतिशत कम हो गया। औरैया में मेडिकल कालेज की स्थापना की शुरुआत हो गयी। दिबियापुर में फोरलेन की शुरुआत हो गयी है।अछल्दा और पाता में ओवरब्रिज बनाने का काम किया। जनपद में 4 ऑक्सीजन प्लांट लगाए। 5 साल में 220 पंचायत भवन का निर्माण कराया।

यह भी पढ़ें - सपा के शासन में गुंडे माफियाओं का बोलबाला रहता है : मायावती

  • आपकी जमीन पर नहीं हो रहा कब्जा

अमित शाह ने जनता से पूछा कि अब आपकी जमीन पर कोई कब्जा तो नहीं कर रहा है। जनता ने हाथ हिलाकर कहा नहीं। अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में अपराधी जेल की तरफ भागता है या पलायन कर रहा है। माताएं बहनें खुलेआम सड़कों पर अपने को सुरक्षित मानकर चल रही हैं।

अखिलेश की सरकार में गोलियां और छर्रे बनते थे। भाजपा की सरकार ने गोली की जगह गोले चलने लगे जो पाकिस्तान पर चल रहे हैं। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। इसीलिए प्रधानमंत्री ने वहां से 370 को हटाने का काम किया। मोदी जी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया। जब सपा बसपा के समर्थन से सोनिया मनमोहन की सरकार चलती थी तब आतंकवादी घुस आते थे। मोदी की सरकार ने सर्जिकल स्टाईक कर घर में घुसकर मारने का काम किया।

यह भी पढ़ें - बाबा की गर्मी निकालने की बात पर, महोबा में ये क्या बोल गए अखिलेश यादव

हि.स

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2