सपा मुखिया का आरोप, भाजपा मैनपुरी की हार नहीं पचा पाई इसलिए नहीं हो रहे निकाय के चुनाव

सबका वक्त आता है। आज उनका वक्त है इसलिए सपा के नेताओं पर झूठे मुकदमे लगाकर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने...

सपा मुखिया का आरोप, भाजपा मैनपुरी की हार नहीं पचा पाई इसलिए नहीं हो रहे निकाय के चुनाव

अपना भी वक्त आएगा : अखिलेश यादव

सबका वक्त आता है। आज उनका वक्त है इसलिए सपा के नेताओं पर झूठे मुकदमे लगाकर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने मीठी धमकी देते हुए कहा कि समय सबका आता है। आज भाजपा का समय है कल अपना भी समय आएगा। उस वक्त उनके लोग भी तैयार रहें। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का। वह कुख्यात अपराधी लेखराज सिंह यादव को छुड़ाने की साजिश में जेल में बंद पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव से मिलने के बाद मीडिया से मुखातिब हो रहे थे।

यह भी पढ़ें - झांसी में नए साल 2023 से इलेक्ट्रिक सिटी बसों को, शादी-पार्टियों के लिए भी बुक करा सकेंगे

भाजपा पर हमलावर होते हुए सपा मुखिया ने कहा कि दीपक यादव पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया। हर मुद्दे पर सरकार नाकाम है। मंहगाई पर बात नहीं करते। सपा के नेताओं को चिन्हित करके जेल भेजा जा रहा है। चुनाव के पूर्व एक इत्र के व्यापारी को करोड़ों रुपये दिखाकर जेल भेज दिया। बाद में वह किसका व्यक्ति निकला। सबको पता है कि किसका व्यक्ति था। उन्होंने मीठी धमकी देते हुए कहा कि समय सबका आता है। आज भाजपा का समय है कल अपना भी समय आएगा।

यह भी पढ़ें - 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाला, 24 घंटे में गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि जिस दिन पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह के बेटे को ढाल बनाकर दीपक को गिरफ्तार किया, उस दिन हमने बड़े अधिकारियों से बात की। सबने कहा दबाव है। आखिर ये कैसा दबाव है। आज संस्थाएं उनके लिए काम कर रही है। सीमा असुरक्षित है। बाजार चीन के हवाले है। अभी आपने भाजपा की मैनपुरी की हार देखी। भाजपा मैनपुरी की हार से उबर नहीं पाई है। इसलिए आप देख रहे हो कि अभी नगर निकाय के चुनाव नहीं करा पा रहे हैं। जहां बीजेपी के मेयर वहां सबसे ज्यादा गंदगी है। जब समाजवादी पार्टी का समय आएगा तब आप उसके फैसले देखेंगे। दीप नारायण सिंह को जो सुविधा मिलना चाहिए वह कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही है। भाजपा समाजवादी पार्टी के नेताओं को जेल भेजकर संदेश देना चाहती है। भाजपा अपने विधायकों का झगड़ा छुपाना चाहती है। कोई बीजेपी नेता संतुष्ट नहीं इस बात को छुपाने के लिए सपा के लोगों को जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें - बांदा में कोरोना को लेकर एसपी अभिनंदन ने की गाइडलाइन जारी, दिए सख्त निर्देश

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के वक्तव्य अखिलेश जेल जाएंगे पर उन्होंने कहा कि यह भी हमारे स्वागत में किया जा रहा है। विधायकों में झगड़ा एक जिले का मामला नहीं। जूता वाला झगड़ा याद होगा आपको। कितने जूते मारे थे एक दूसरे को। जो मंत्री विदेश गए वह कौन से एमओयू करके आए हैं जनता को इसकी जानकारी होनी चाहिए। जिस सरकार के पास कोई इंडस्ट्रियल पॉलिसी न हो क्या मुद्दा रखेंगे। पता नहीं कौन सी भाषा में कौन सी बात करने लगे।

यह भी पढ़ें बुंदेलखंड की बेटी सीमा पटनाहा की पहल रंग लाई, 2600 मेट्रिक टन यूरिया खाद लेकर ट्रेन महोबा आई

अखिलेश बोले, भाजपा के पास कोई रणनीति नहीं हमारी रणनीति जीतने वाली है। उन्होंने कहा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से कोई समस्या नहीं,लेकिन समस्या है कि बीजेपी हटाएगा कौन ? सीएम और डिप्टी सीएम की एफआईआर में कौन सी धाराएं वापस हुई किसी को मालूम है। पूजा पाठ के चंदे के लिए जिसने फर्जी पर्ची छपाई हो वह डिप्टी सीएम है। उनका प्रमोशन हुआ कि डिमोशन हुआ। अब वह किस विभाग के मंत्री हैं।

सपा मुखिया के साथ पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ.चन्द्रपाल सिंह यादव व पूर्व विधायक दीप नारायण के बेटे मून भी जेल में दीपक से मिलने गए थे। पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह,घनश्याम कोरी को बाहर ही रोक लिया। चर्चा यह भी रही कि निवर्तमान जिलाध्यक्ष को गेट के बाहर ही रो लिया गया। बाद में उन्हें अंदर आने दिया।

पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के लगे नारे

जिला कारागार के गेट पर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुर्दाबाद, समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ भी नारेबाजी की।

हिस

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0