नाविकों ने रामघाट में की मंदाकिनी नदी सफाई

रामघाट में नाविकों ने शुक्रवार को मंदाकिनी नदी की सफाई की। अब प्रत्येक सप्ताह नदी सफाई करने का लक्ष्य..

नाविकों ने रामघाट में की मंदाकिनी नदी सफाई
सफाई करते नाविक।

चित्रकूट।

बुंदेली सेना ने नाविकों के जज्बे की सराहना की

रामघाट में नाविकों ने शुक्रवार को मंदाकिनी नदी की सफाई की। अब प्रत्येक सप्ताह नदी सफाई करने का लक्ष्य बनाया है। बुंदेली सेना ने नाविकों के जज्बे की सराहना करते हुए लक्ष्य की सफलता की कामना की है

यह भी पढ़ें- बांदा की बेटी श्रेया श्रीवास्तव ने नीट में हासिल की सफलता

 बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि नदी समाज की है। सरकार और प्रशासन पर निर्भरता छोंड नदी के लिए खुद आगे आना होगा। अब रामघाट के नाविक नदी सफाई के लिए आगे आए हैं। यह अत्यंत ही सराहनीय कार्य है। नाविको ने प्रत्येक सप्ताह रामघाट में नदी की सफाई की योजना बनाई है। नाविक अपने लक्ष्य पर डटे रहे तो रामघाट में नदी हमेशा साफ स्वच्छ बनी रहेगी।

बताया कि नदी समाज का विषय है और समाज अब नदी को लेकर चिंतनशील और गंभीर होने लगा है। शुक्रवार को नाविकों ने गंगा आरती से छोटे पुल तक सफाई कर बड़े पैमाने पर जलीय चारा और कचरा गंदगी नदी से बाहर किया है। सफाई में नाविक मूलचंद्र, गोविंद, अनिल, सुनील, फिरंगीलाल, नीलू, मिठूल, बच्चा, विकास व छोटू समेंत तमाम अन्य युवा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- हमीरपुर रोड रेलवे स्टेशन का बदलेगा नाम, यमुना साउथ बैंक स्टेशन का होगा विकास

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0