सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस झांसी के पास दो हिस्सों में विभाजित, बडा हादसा टला

हजरत निजामुद्दीन से आंध्रा की ओर जा रही निजामुद्दीन-आंध्रा संपर्क क्रांति में दो डिब्बों के बीच की कपलिंग बबीना स्टेशन से..

सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस झांसी के पास दो हिस्सों में विभाजित, बडा हादसा टला

झांसी,

हजरत निजामुद्दीन से आंध्रा की ओर जा रही निजामुद्दीन-आंध्रा संपर्क क्रांति में दो डिब्बों के बीच की कपलिंग बबीना स्टेशन से पहले चन्दावनी गांव के सामने टूट गई। कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बट गई। ट्रेन मैनेजर के मैसेज मिलने पर इंजन रोका गया। करीब एक घंटे तक ट्रैक पर गाड़ी खड़ी रही। इस वजह से अन्य गाड़ियां भी प्रभावित हुई हैं। कपलिंग जोड़कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड में अब भगवा अनार की होगी खेती, उपज बढ़ाने को नाबार्ड मदद करेगा

शुक्रवार को हजरत निजामुद्दीन से चलकर तिरुपति जा रही 12708 एपी सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस झांसी रेल मंडल में बबीना और खजराह के बीच दो हिस्सों में विभाजित हो गई। जिससे ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों में हड़कम्प मच गया, किन्तु संयोग से बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, 12708 एपी सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस झांसी रेल मंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन से अपने गंतत्व के लिए रवाना हुई। ट्रेन जब झांसी के बबीना और खजराह के बीच में चल रही थी तभी अचानक एस3 व एस4 कोच के बीच कपलिंग टूट गई।

जिससे ट्रेन दो हिस्सों में विभाजित हो गई। यह देख यात्रियों में हड़कम्प मच गया। ट्रेन मैनेजर (गार्ड) की सूचना पर लोको पायलट ने गाड़ी को रोक दिया और इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी गई। सूचना मिलने पर सी एंड डब्लू व अधिकारी मौके पर पहुंचे और टूटी कपलिंग को सुधारा गया। इसके कारण ट्रेन 12.07 से 14.28 बजे तक खड़ी रही। 14.28 बजे ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस घटनाक्रम के पीछे लूज कपलिंग बताया गया है।

यह भी पढ़ें - हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत कोचों कीं मरम्मत झांसी के इस कारखाना में होगी

यह भी पढ़ें - खुशखबरी : चलती ट्रेन में भी अब यात्रियों की सीटें होगी कंफर्म

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1