सेक्युलर भी अब खुद को बताते हैं असली हिन्दू : राम माधव

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के विचारक और भाजपा नेता राम माधव ने कहा कि आज पूरा राष्ट्र हिंदुत्वमय दिख रहा है..

सेक्युलर भी अब खुद को बताते हैं असली हिन्दू : राम माधव
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के विचारक और भाजपा नेता राम माधव ने कहा कि आज पूरा राष्ट्र हिंदुत्वमय दिख रहा है..

प्रयागराज, 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के विचारक और भाजपा नेता राम माधव ने कहा कि आज पूरा राष्ट्र हिंदुत्वमय दिख रहा है। स्थिति यह है कि दस साल पहले जो नेता खुद को सेक्युलर बताते थे, आज कहते हैं कि हम भी असली हिन्दू हैं। इसे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद कहें या हिंदुत्व दोनों का सार एक ही है।  यह बातें भाजपा नेता राम माधव ने प्रयाग संगीत समिति के मेहता प्रेक्षागृह में बुधवार की सायं आयोजित अधिवक्ता गोष्ठी में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

यह भी पढ़ें - पहले चरण में सबसे अधिक आपराधिक छवि वाले उम्मीदवार नेता भाजपा के

  • कहा, हिन्दू राष्ट्र घोषणा का नहीं भावना का विषय

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद में अधिवक्ताओं की भूमिका विषय पर बतौर मुख्य वक्ता राम माधव ने कहा कि आज देश और समाज का जो लोग नेतृत्व कर रहे हैं। वह सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से प्रेरित है और यही देश की भावना है। उसी के अनुरूप नेतृत्व भी मिला है। उन्होंने कहा कि कुछ राष्ट्रवादी समर्थकों को लगता है कि क्यों न इसे हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाए। मगर इसकी आवश्यकता नहीं है। हिंदू राष्ट्र भावना का विषय है, घोषणा का नहीं। इस दिशा में हमने आधा रास्ता तय कर लिया है अब इससे पीछे जाना संभव नहीं है।

राम माधव ने कहा कि आज सांस्कृतिक भावना जोर पकड़ रही है। इसकी संवैधानिक घोषणा करने की आवश्यकता नहीं है। किसी को इस बात से डरने की जरूरत नहीं है कि भारत एक हिन्दू राष्ट्र हो जाएगा। बहु संस्कृतिवाद की धारणा को नकारते हुए उन्होंने कहा कि भारत में कोई बाहरी नहीं आया है। यहां जितने भी धर्मों के लोग रहते हैं वो यहीं के मूल निवासी है। उनकी संस्कृति एक ही है। किसी वजह से धर्म बदल लेने मात्र से संस्कृति नहीं बदल जाती है। इसलिए सिविल राष्ट्रवाद की बात कहना जिन्ना की सोच को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि भारत बहुधर्मी देश है और यही इसकी संस्कृति का आधार है।

यह भी पढ़ें -  हमीरपुर सदर से नौ और राठ विधानसभा से आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में

  • सांस्कृतिक राष्ट्रवाद देश की परम्परा में निहित

संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा ने कहा कि हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं की भूमिका को पूरे देश ने देखा है। हम वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को अपनाने वाले लोग हैं। हमारा मूल चरित्र ही समाजवाद है। विषय प्रवर्तन करते हुए अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री शीतला प्रसाद गौड़ ने आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी संस्कृति को अपनाने और आगे बढ़ाने वाली पार्टी को ही जिताने की अपील की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के विचारक और भाजपा नेता राम माधव ने कहा कि आज पूरा राष्ट्र हिंदुत्वमय दिख रहा है..

संगोष्ठी के विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता परिषद हाईकोर्ट इकाई के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता वी पी श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संगोष्ठी का संचालन अधिवक्ता परिषद हाईकोर्ट इकाई के महामंत्री अजय कुमार मिश्र ने किया। संगोष्ठी में अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल, एम सी चतुर्वेदी, शासकीय अधिवक्ता शिवकुमार पॉल,राज्य कार्यकारिणी सदस्य मृत्युंजय तिवारी,अधिवक्ता मिलन प्रयाग,महानगर के मुख्य शिक्षक देशदीपक श्रीवास्तव, रामेश्वर शुक्ला, अवधेश श्रीवास्तव, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, देवेंद्र नाथ मिश्र सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें - बसपा खत्म, बीजेपी गिन रही है अंतिम सांसे, सपा जीतेगी बुंदेलखंड की सभी सीटें- विशंभर यादव

हि.स

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2