देखिये प्रियंका चोपड़ा का सुतली बम अवतार पर कैसे सोशल मीडिया पर आयी मीम्स की बाढ़

प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। और ...

देखिये प्रियंका चोपड़ा का सुतली बम अवतार पर कैसे सोशल मीडिया पर आयी मीम्स की बाढ़

प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। कभी लोग उनकी  तारीफ करते हैं तो कभी मजाक भी बनाते है। अब इस बीच प्रियंका चोपड़ा का एक लुक खूब वायरल हो रहा है। 

यह भी पढ़ें - सारा अली खान को है ब्रांडेड कपड़ों से परहेज दिल्ली की से करती हैं शॉपिंग

प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका के डिफरेंट लुक्स खूब वायरल होते हैं।  प्रियंका ने अलग-अलग मौकों पर कई ऐसी ड्रेस पहनी हैं, जिन्हें लेकर मजाक भी बना है। मिम्स की कई बार भरमार हुई तो वहीं  इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। 

जाने कौन सी ड्रेस बनी मीम्स की वजह

हाली ही में प्रियंका ने एक इवेंट में बिल्कुल हटके ड्रेस पहनी थी। इस पर उनका खूब मजाक बना और मिम्स की तो जैसे बाढ़ सी आ गयी। हालही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बुक 'अनफिनिश्ड' के प्रमोशन के लिए एक लाइव सेशन किया। इस सेशन के दौरान प्रियंका ने ग्रीन और ब्लैक ड्रेस पहनी थी। इसी पर लोगों ने ऐसे मजेदार मीम्स बनाए कि, प्रियंका भी इन्हें शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाईं।

यह भी पढ़ें - भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखा का सामने आया फर्स्ट लुक, देखिये यहाँ
 
प्रियंका चोपड़ा ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए जिसमें  प्रियंका ने कई मीम्स शेयर भी किए हैं।  प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी और ट्विटर पर भी मीम्स शेयर किए हैं।  इन्हें देख हर कोई लोट-पोट हो रहा है।  किसी में प्रियंका पॉकेमॉन बनीं नजर आ रही हैं तो, किसी में सुतली बम।  कई ने तो प्रियंका की तुलना लॉलीपॉप से भी की है. वहीं कुछ लोगों ने हॉट एयर बैलून भी बताया है। 

बता दें कि इन मीम्स को प्रियंका चोपड़ा ने बुरा नहीं माना, बल्कि खुद शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका की हालही में रिलीज फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' को मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है।  इसके अलावा वे कई और प्रोजेक्ट्स में भी नजर आने वाली हैं। 

 प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिनों ही अपनी बुक 'अनफिनिश्ड' लॉन्च की है।  प्रियंका ने अपनी इस किताब में अपनी लाइफ के कई अनसुने किस्से सुनाए हैं।  एक्ट्रेस की फिल्म व्हाइट टाइगर भी बीते महीने आई थी। फैंस को प्रियंका का अंदाज पसंद आया था। 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0