चढ़ावा कम देख भड़की दुल्हन, बारातियों को बनाया बंधक

फेरे के दौरान चढ़ावा कम देख लड़की ने दूल्हे की बहन पर हमला बोल दिया..

चढ़ावा कम देख भड़की दुल्हन, बारातियों को बनाया बंधक

दूल्हे की बहन के साथ मारपीट, लौटाई बारात

औरैया, सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जरूहौलिया में फेरे के दौरान चढ़ावा कम देख लड़की ने दूल्हे की बहन पर हमला बोल दिया। जिससे भगदड़ मच गई। लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया। पुलिस ने लोगों को समझााने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। लड़के पक्ष से सारा सामान लौटाए जाने के बाद बिना दुल्हन के बारात वापस लौट गई।

यह भी पढ़ें - नौ मार्च के बाद शादियों में ब्रेक, 50 दिन नहीं बजेंगी शहनाई, जानिएं वजह

फतेहपुर जिले के गांव आबूनगर निवासी सौरभ की शादी गांव जरूहौलिया निवासी ज्ञानबाबू की पुत्री संगीता के साथ तय हुई थी। लड़के पक्ष के लोग धूमधाम के साथ शनिवार की रात को बारात लेकर गांव जरूहौलिया पहुंचे। जयमाला के बाद रविवार की भोर पहर पौने चार बजे फेरे के दौरान चढ़ावा चढ़ाया जा रहा रहा था।

उसी दौरान लड़की संगीता ने कम चढ़ावा देख हंगामा करना शुरू कर दिया। दूल्हे की बहन प्रियंका वर्मा उसे समझाने पहुंची तो दुल्हन ने उस पर हमला बोल दिया। विवाद बढ़ता देख बाराती और घराती पक्ष के लोग एकत्रित हो गए और दूल्हे पक्ष के लोगों को बंधक बना लिया।

इसी दौरान सूचना पहुंचे कोतवाली निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर समझाने का प्रयास किया। दूल्हे की बहन प्रियंका वर्मा ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि लड़की पक्ष के लोगों ने उसे व अन्य रिश्तेदारों को करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। करीब तीन घंटे तक समझौते का प्रयास चलता रहा, लेकिन बाद में दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। बात बनते न देख दोनों पक्षों ने एक दूसरे को दिया गया सामान वापस लौटाया। बगैर दुल्हन के बारात वापस लौट गई। एसपी चारू निगम ने बताया कि मामले की जानकारी हुई थी। पुलिस को मौके पर भेजकर समझौता कराया गया है।

यह भी पढ़ें - 15 दिन के दौरान जिले में तीसरी महिला की लाश खेतों में मिली, पुलिस जांच में जुटी

हि स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
2
love
0
funny
1
angry
1
sad
0
wow
1