किराये के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारी रेड तो, देखकर रह गई हैरान

छतरपुर गठेवरा वाईपास फोर लाइन के पास बने एक घर मे बाहर से लड़कियां बुलवाकर देह व्यापार का अड्डा चलाया जा रहा था। पुलिस ने किराये के एक...

किराये के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारी रेड तो, देखकर रह गई हैरान

 छतरपुर गठेवरा वाईपास फोर लाइन के पास बने एक घर मे बाहर से लड़कियां बुलवाकर देह व्यापार का अड्डा चलाया जा रहा था। पुलिस ने किराये के एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 2 महिलाओं के साथ 4 पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।इस मामले में मकान मालिक को भी आरोपी बनाया गया है।

यह भी पढ़ेंबांदा: इतनी सी बात पर, पिता ने बहू और बेटे को धारदार हथियार से काट डाला


सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हाइवे के पास एक मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से इसकी सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने उक्त मकान में छापा मारा और इस दौरान 4 पुरुष और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- बांदा: नशे का कारोबार करने वाली महिला गैंग लीडर और उसकी बेटी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि पिछले लंबे समय से सेक्स रैकेट की जानकारी मिल रही थी पर कल पुख्ता जानकारी मिलते पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान चार युवक और दो युवतियों को पकड़ा गया। इस पूरे मामले में आरोपियों के साथ सेक्स रैकेट संचालक और मकान मालिक के खिलाफ भी अनैतिक देह व्यापार अधिनियम धारा 3, 4, 5, 6 के तहद मामला पंजीबद्ध किया गया है। 

यह भी पढ़ें- बांदाः गर्मी का कहर जारी, ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल की हीट स्ट्रोक से मौत

सेक्स रैकिट को लेकर पुलिस जांच कर रही है और पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पूरे गैंग का सरगना कौन है और किसके संरक्षण में चल रहा है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ करने में लगी है। जिससे इससे जुड़े अन्य लोगों को गिरफ्त में लिया जा सके।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
1
love
1
funny
0
angry
1
sad
0
wow
0