शबरी जल प्रपात का किया औचक निरीक्षण

प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय व मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार ने शबरी जल प्रपात का औचक निरीक्षण किया।

शबरी जल प्रपात का किया औचक निरीक्षण
Shabri Waterfall Chitrakoot

राज कुमार याज्ञिक, चित्रकूट

प्रमुख सचिव परिवहन ने प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश को निर्देश दिए कि शबरी जल प्रपात में शेड बनाए जाएं। ताकि जो यहां पर पर्यटक आए उनके बैठने आदि की व्यवस्था रहे। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय ने प्रभागीय वनाधिकारी से कहा कि मेन रोड से लेकर शबरी जल प्रपात तक जो रोड अधूरी है। उसे तत्काल पूर्ण कराएं और शेड बनाएं जो बन गए हैं उनमें टाइल्स भी लगाई जाए।

यह भी पढ़ें : माध्यमिक विद्यालयों में सक्षम अभिभावक बच्चों की फीस जमा करें

रोड के अगल-बगल फूलों की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। इसके अलावा गार्डन भी बनाया जाए। मेन गेट पर दरवाजा लगा कर चैकीदार की व्यवस्था कराएं। शबरी जल प्रपात के प्रांगण में डस्टबिन भी रखा जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी मानिकपुर संगमलाल गुप्ता, प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश, उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके दीक्षित, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेशचंद्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : PM मोदी ने भारतीय युवाओं को दिया ये चैलेंज

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0