समाजवादी झंडा और लाल टोपी अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक : महेश कश्यप

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश कश्यप द्वारा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी का घर-घर झंडा कार्यक्रम को लेकर बबीना विधानसभा..

समाजवादी झंडा और लाल टोपी अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक : महेश कश्यप
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश कश्यप (Samajwadi Party District President Mahesh Kashyap)

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश कश्यप द्वारा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी का घर-घर झंडा कार्यक्रम को लेकर बबीना विधानसभा के विभिन्न गांव में जाकर झंडा लगाने का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने किसानों गरीबों, महिलाओं, युवाओं का हाल जाना और आश्वासन दिया कि सपा की सरकार बनवाओ निश्चित रूप से सारी समस्याओं का समाधान होगा। प्रदेश में पुनः खुशहाली होगी, सपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है।

उन्होंने सपा शासन की उपलब्धियों को गिनाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विजन को बताया। हर घर झण्डा लगाओ कार्यक्रम को गति देते हुए जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने बताया कि समाजवादी झंडा और लाल टोपी अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है, प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। युवाओं को रोजगार के नाम पर लॉलीपॉप दिया जा रहा है, किसानों को उनके फसल का दाम नहीं मिल रहा है, किसान कर्ज और बच्चियों के विवाह से चिंतित हैं।

यह भी पढ़ें - पिता का सम्मान न करने वाले अखिलेश किसी और का क्या सम्मान करेंगे - स्वाति सिंह

उन्होंने गांव-गांव जाकर ग्रामीणों के घरों में समाजवादी झंडा लगवाया, साथ ही प्रदेश की योगी सरकार को कोसा गया। इस अवसर पर ग्राम पहाड़ी, बुजुर्ग,मियांपुर, बझेरा, पचार, धर्मपुरा, रमेयापुरा, बावरी, मुड़ेई, अतपेई, बिठरी, मडगंवा, सिमथरी, जरयाई, छिरोना नरी, खिरिया, वेहतासन्त निवि आदि गांव मे झण्डा लगाने का कार्य किया।



इस दौरान महिला सभा जिलाध्यक्ष श्रीमति शीलू सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र शर्मा सिमथरी, अतर सिंह दांगी, गुलाब दांगी, टिंकू यादव, राजू यादव मियांपुर,पुष्पेंद्र यादव, अजय यादव, विक्रम यादव, मनोज कोरी सिया, बिपिन यादव बरोल, हरिओम पाल बावरी,निर्मल दांगी,माते यादव छिरोना, रविन्द्र यादव, लेखराज, सत्यपाल यादव, दिलीप यादव छिरोना, संदीप यादव वेहतासन्त, भास्कर झा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - 2014 - 2017 में जिस तरह विपक्षी पार्टियों को हराया उसी तरह 22 में भी हराएंगे : केशव मौर्या

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी राबर्ट्सगंज और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बांदा में जनविश्वास यात्रा में होंगे शामिल

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1