पागल कुत्ते के हमले से बाजार में भगदड़, 26 को शिकार बनाया

जनपद बांदा स्थित नरैनी तहसील के ब्लॉक मुख्यालय में स्थित बाजार में आसपास के गांव से आए लोग खरीदारी कर रहे थे। तभी वहां अचानक एक कुत्ता पहुंच गया जिसने एक-एक करके कई लोगों को काट लिया...

पागल कुत्ते के हमले से बाजार में भगदड़, 26 को शिकार बनाया

बांदा,

जनपद बांदा स्थित नरैनी तहसील के ब्लॉक मुख्यालय में स्थित बाजार में आसपास के गांव से आए लोग खरीदारी कर रहे थे। तभी वहां अचानक एक कुत्ता पहुंच गया जिसने एक-एक करके कई लोगों को काट लिया। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो, उन्हें भी बुरी तरह काट कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद वह कुत्ता जहां से भी गुजरा लोगों को अपना शिकार बनाया। 2 घंटे तक लगातार लोगों को अपना शिकार बनाता रहा। यह खतरनाक कुत्ता बाद में कलिंजर रोड से होते हुए जंगल में ओझल हो गया। 

यह भी पढ़े : यूपी में बारिश के बाद मौसम बदला, इस दिन से बढ़ेगी ठिठुरन, पड़ेगा कोहरा

नरैनी थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित बाजार में बुधवार को आसपास के गांव से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। बुधवार की शाम को जब बाजार में लोगों की भारी भीड़ थी, तभी भीड़ में ही एक आवारा कुत्ता आ गया और किसी एक व्यक्ति को काट लिया। जब लोगों ने उसे भगाने की कोशिश की तो उसने धीरे-धीरे कई लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया। अचानक कुत्ते के हमले से बाजार में भगदड़ सी मच गई। लेकिन कुत्ते का हमला जारी रहा, जो भी उसके सामने पड़ जाता कुत्ता उसे बुरी तरह काट कर जख्मी कर देता। यह सिलसिला करीब 2 घंटे तक चलता रहा। इस दौरान उसने 26 लोगों को अपना शिकार बना लिया। इनमें 11 पुरुष 11 महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। 

यह भी पढ़े : CM  योगी ने दी बांदा पुलिस को सौगात, तिन्दवारी में बनेगा अग्निशमन केंद्र

कुत्ते का शिकार हुए जनपद हमीरपुर के इचौली गांव निवासी सर्वशक्ति,गढ़ा गांव निवासी रामचरन, अवधेश, पौसरा पुरवा, गोमती व ऊषा मोतियारी निवासी, रामनरेश किधौली गांव निवासी, सुरेश कुमार कुइया कगार गांव  सुशीलभवई गांव, रामनारायन तरख़री गांव, काजल खलारी, अंकुश पुत्र जयपाल,नरैनी, रविंद्र, माया,रविंद्र, राजकुमारी, कमला, कमलदीप पुत्र लालू, कुमकुम पुत्री राम भारोसी, रफीक कल्लू, मोनू पुत्र रामबालक, नत्थू  पनगरा गांव निवासी, कृष्ण, बांसपोखरी निवासी, रंजना कालिंजर, छेदी लाल के दो पुत्र अनिल गोपाल शामिल है।

यह भी पढ़े :दूसरे राज्यों में 500 रुपए का रसोई गैस सिलेंडर तो यूपी में भेदभाव क्यों

कुछ लोगों ने मिलकर कुत्ते को पकड़ने की कोशिश की लेकिन कुत्ते ने उन्हें भी अपना शिकार बनाया और कस्बे से होते हुए कलिंजर रोड के जंगल में जाकर ओझल हो गया। इस घटना से कस्बे में दहशत का माहौल छाया हुआ है। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी नरैनी में लाया गया। जहां डॉक्टर लवलेश पटेल द्वारा सभी को रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया है। इस बारे में डॉक्टर लवलेश पटेल ने बताया कि अस्पताल में आए सभी घायलों को रेबीज का इंजेक्शन लगा दिया गया है। कुछ घायलों के कई जगह कुत्ते के दांत लगने से मांस निकल आया था। जहां टांके लगाने पड़े हैं। 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0