सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिनिधि मंडल के साथ पीड़ित परिवार से मिले

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखलेश यादव के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एम एल सी डाक्टर राजपाल कश्यप के नेतृत्व में..

Jul 12, 2021 - 09:29
Jul 12, 2021 - 10:01
 0  2
सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिनिधि मंडल के साथ पीड़ित परिवार से मिले

पुलिस की अभद्रता से आहत महिला के आत्म हत्या का मामला 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखलेश यादव के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एम एल सी डाक्टर राजपाल कश्यप के नेतृत्व में सपा का प्रतिनिधि मंडल आज बांदा के बाईपास स्थित सुधा रैकवार के घर पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी की और पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें : खजुराहो - महोबा - झाँसी रेल खण्ड दोहरीकरण व विद्युतीकरण कार्य की प्रगति को महाप्रबंधक ने देखा

मृतका सुधा रैकवार की माँ कुंअरिया देवी और दो बेटियों रोशनी रैकवार और रिया रैकवार ने सपा के प्रतिनिधि मंडल से पुलिस के द्वारा किये गए अभद्र व्यवहार के बारे में विस्तार से बताया, और पुलिस पर पैसे मांगे का भी आरोप लगाया।

पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी डा. राजपाल कश्यप ने पीड़ित परिवार से कहा कि उन्हें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखलेश यादव ने भेजा है यहाँ से लौट कर वह अखलेश यादव को घटना की रिपोर्ट देंगे और आपके परिवार की मदद की जाएगी।

इस मुद्दे को विधान सभा और विधान परिषद में भी उठाया जाएगा।डा. राजपाल कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए योगी सरकार पर जम कर भड़ास निकाली।

यह भी पढ़ें : बाघ ने बाइक सवारों पर हमला किया, दो की मौत, तीसरे ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान

यह भी पढ़ें : बेटे के अपहरण की शिकायत करने कोतवाली गई महिला ने वापस आकर खुदकुशी की 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0