प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पदाधिकारियों से सिंचाई व पेयजल में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने को मांगे सुझाव

एक दिनी बांदा प्रवास पर आए उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने..

प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पदाधिकारियों से सिंचाई व पेयजल में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने को मांगे सुझाव

बांदा, 

एक दिनी बांदा प्रवास पर आए उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को सर्किट हाउस के सभागार में भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर जल संचयन को जागरुकता का संकल्प दिलाया। वहीं कार्यकर्ताओं से भविष्य का मोदी योगी निर्माण का आहवान किया।

रविवार को जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने आए प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र देव सिंह ने सर्किट हाउस सभागार में कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ किए गए भव्य स्वागत के बीच जिला पदाधिकारियों, मार्गदर्शक मंडल तथा जनप्रतिनिधियों की बैठक में सर्वप्रथम जनपद में सिंचाई व पेयजल में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने को सभी से सुझाव मांगे।

यह भी पढ़ें - गोवंशों को अन्ना छोडने वाले किसानों के खिलाफ थानो पर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा

जिसके प्रति उत्तर में पूर्व जिला संयोजक भाजपा अशोक त्रिपाठी जीतू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी, बृजेश सिंह जसपुरा, जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता आदि ने जनपद की भौगोलिक व भौतिक स्थिति बताते हुए आवश्यक महत्वपूर्ण सुझाव पेश किए, जिन्हें नोट किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण कार्य अब भाजपा का भविष्य तैयार करने का है। भविष्य के मोदी योगी निर्माण कर प्रस्तुत करना अब यही काम है। संगठन में सतत कार्यकर्ता निर्माण की अविचल लव पुंज को ज्यादा से ज्यादा प्रकाशवान बनाना है। यही भाजपा की सतत प्रक्रिया है। जहां कार्यकर्ता, कोष, कार्यालय, कार्यक्रम हमारे स्तंभ है।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य का चित्रकूट जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

उन्होंने कहा कि मोदी जी के आवाहन पर जल संचयन पर पूरे देश में काम चल रहा है। घरेलू कार्य, मैदानी सिंचाई, पशुधन, कृषि और पशुपालन आदि बहुत सारे उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जल संचयन बहुत ही मददगार है। वर्षा जल संचयन बारिश के पानी को बचा कर रखने और इकट्ठा करने की एक प्रक्रिया है। धरती पर वारिस की हर बूंद लोगों के लिए भगवान के आशीर्वाद के समान है। उन्होंने कहा कि जल संचयन भूमि जल स्तर को गिराने से बचाने में बड़ी भूमिका निभाता है।

भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, पूर्व जिला संयोजक भाजपा अशोक त्रिपाठी जीतू, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता तथा लवलेश सिंह, अखिलेश नाथ दीक्षित, कल्लू सिंह राजपूत, मनोज पुरवार, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, तिंदवारी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी, शैलेंद्र जयसवाल, राजेश सेन, डॉ मनीष गुप्ता, दिनेश यादव, राजनारायण द्विवेदी, पंकज रेकवार, संतू गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - नए कॉरिडोर से गाजियाबाद और कानपुर के बीच की दूरी अब महज 3 घंटे रह जाएगी

हि.स

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2