प्राचार्य आवास को लोकपाल मनरेगा आवास बनाए जाने का कड़ा विरोध

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य आवास को आवास लोकपाल..

प्राचार्य आवास को लोकपाल मनरेगा आवास बनाए जाने का कड़ा विरोध

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य आवास को आवास लोकपाल मनरेगा में तब्दील करने का विरोध करते हुए सरकार से मांग की है कि पूर्व प्राचार्य नंदलाल शुक्ला को इस पद से तत्काल हटाया जाए और प्राचार्य आवास से उनका कब्जा भी हटाया जाए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पूर्व प्राचार्य नंदलाल शुक्ला डेढ़ दशक के कार्यकाल में जेएन कॉलेज का सत्यानाश कर दिया है।

यह भी पढ़ें - झांसी महोबा के बाद बुंदेलखंड के बांदा में भी कोराना की इंट्री

कई साल से प्राचार्य आवास पर अवैध कब्जा कर रखा है। इन्होंने अपने ही कार्यकाल में अपनी बहू को कॉलेज के बाहर कालेज परिसर में क्लीनिक खोलने के लिए लीज पर बिल्डिंग दी थी। छात्रों द्वारा विरोध दर्ज कराने के बाद इस बिल्डिंग को खाली कराया गया था। इतना ही नहीं नंदलाल शुक्ला ने प्राचार्य पद पर रहते कॉलेज के प्रशासक तत्कालीन अपर जिलाधिकारी वित्त से दूरभि संधि करके कई वर्ष पूर्व कॉलेज भवन के एक हिस्से व प्राचार्य आवास को अपने नाम आजीवन पट्टा करा लिया था।

जिसको निरस्त कराने के लिए बांदा के नागरिकों छात्रों को लंबा संघर्ष करना पड़ा। पर यह शिक्षा माफिया भूमाफिया अभी भी प्रचाय आवास पर अवैध कब्जा जमाए हुए हैं और अब इसी आवास को आवास लोकपाल मनरेगा का अधिकारिक आवास बनाया गया है। यह प्रचार्य आवास को हथियाने की साजिश है। उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूरों के लिए एक अच्छी योजना है।इस योजना के तहत लोकपाल की नियुक्ति कहीं प्रधानों से धन उगाही का जरिया न बन जाए और नंदलाल शुक्ला जैसे व्यक्ति को इस पद में बैठाने से मनरेगा जिले में दम न तोड़ दे। इसलिए हमारी सरकार से मांग है की इस विवादित भू माफिया शिक्षा माफिया को इस पद से तत्काल हटाया जाए और प्राचार्य आवास को तत्काल खाली कराया जाए।

यह भी पढ़ें - उप्र में 10 वीं तक के सभी स्कूल बंद, नाइट कर्फ्यू अब रात 10 से सुबह छह बजे तक

यह भी पढ़ें - कूडा फैलाने वाले 250 लोगों का चालान, जो सहयोग नही कर रहे उन पर होगी कार्यवाही : बाँदा आयुक्त

What's Your Reaction?

like
0
dislike
1
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2