सुनील सनी की भतीजी कृतिराज ने बांदा नाम रोशन किया, यूपीएससी में देश मे 106वीं रैंक हासिल की

संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा  2020 में स्व सुनील कुमार सनी की भतीजी कृति राज ने देश मे 106वीं रैंक हासिल कर बाँदा जिले

सुनील सनी की भतीजी कृतिराज ने बांदा नाम रोशन किया, यूपीएससी में देश मे 106वीं रैंक हासिल की
कृतिराज ने UPSC में देश मे 106वीं रैंक हासिल की

संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा  2020 में स्व सुनील कुमार सनी की भतीजी कृति राज ने देश मे 106वीं रैंक हासिल कर बाँदा जिले का एवं अपने परिवार का नाम रोशन कर दिया ।कृति सुनील कुमार सनी के बड़े भाई राजेन्द्र  की बेटी है जो झांसी में ग्रासलैंड में सर्विस करते है भाभी गृहणी है।

यह भी पढ़ें - बांदा में चेकिंग के दौरान पुलिस ने 74 हजार के नकली नोट की खेप बरामद की

झांसी में मिशन कंपाउंड सर्व नगर निवासी ग्रासलैंड से सेवानिवृत्त राजेंद्र कुमार की पुत्री कृति राज ने शुरुआत से लेकर उच्च शिक्षा तक झांसी में हासिल की। बीआईईटी से कंप्यूटर साइंस से 2014 में बीटेक करने के बाद उन्होंने संघ लोकसेवा आयोग की तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए दिल्ली या अन्य कहीं जाने की जगह झांसी में रहकर सेल्फ स्टडी करना ही बेहतर समझा।

krtiraj clears upsc 2021

इसी बीच उन्होंने कल्पवृक्ष वेलफेयर फाउंडेशन के नाम से एनजीओ बनाई और समाजसेवा शुरू कर दी। पहले दो प्रयासों में उन्हें मनचाही सफलता हासिल नहीं हो सकी, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। आईएएस बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए वे लगातार मेहनत करती रहीं। इसका परिणाम शुक्रवार को सामने आया। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में कृति ने 106वीं रैंक हासिल कर सफलता पाई।

यह भी पढ़ें - झांसी रेल मंडल के यात्रियों को मिली 6 नयी मेमू ट्रेनों की सौगात, लीजिये पूरी जानकारी

यह भी पढ़ें - उप्र के व्यापारियों को इलाहाबाद हाईकोर्ट की बड़ी राहत

यह भी पढ़ें - सोशल मीडिया पर वायरल हुई नोरा फतेही की तस्वीर

कृतिका ने बताया कि हर किसी को अपना लक्ष्य बनाना चाहिए और उसे हासिल करने की दिशा में पूरी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता राजेंद्र कुमार, मां सरोज और यूरोप में सॉफ्टवेयर इंजीनियर भाई कुशाग्र को दिया।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
1
love
1
funny
1
angry
0
sad
1
wow
0