राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती प्रभा गुप्ता द्वारा जनपद में संचालित पिंक बूथ जिला महिला चिकित्सालय, शासकीय मेडिकल कॉलेज जनपद..

Jul 7, 2021 - 08:31
Jul 7, 2021 - 08:35
 0  1
राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण
राज्य महिला आयोग

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती प्रभा गुप्ता द्वारा जनपद में संचालित पिंक बूथ जिला महिला चिकित्सालय, शासकीय मेडिकल कॉलेज जनपद बांदा एवं पी एच सी महुआ सहित खुरहंड का औचक निरीक्षण किया। वहां मौजूद टीकाकरण करा रहे लोगों (मेडिकल कॉलेज को छोड़कर )द्वारा बताया गया कि पैरासिटामोल की दवा वैक्सीनेशन सेंटर पर उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। 

ह भी पढ़ें - बाँदा : स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से बिना वैक्सीन लगवाए लौट रहे हैं लोग

इस पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती प्रभा गुप्ता ने स्टाफ को निर्देशित किया कि सरकार की मंशा के अनुरूप वैक्सीनेशन सेंटर स्वास्थ्य केंद्र को संचालित किया जाए और जनता को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाएं अन्यथा की स्थिति लापरवाह स्टाफ के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के पश्चात श्रीमती प्रभा गुप्ता ने सर्किट हाउस मवई में समीक्षा की। इस दौरान जनपद स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी रही। जिसकी विभाग बार टारगेट वर्सेस अचीवमेंट आधार पर समीक्षा की गई। जिस विभाग का कार्य अपेक्षा अनुकूल नहीं पाया गया उसको तत्काल सुधार करने के लिए निर्देशित किया गया।

ह भी पढ़ें - एम्बुलेंस केस में बाहुबली मुख्तार अंसारी की हुई पेशी, अगली सुनवाई 19 को

पंचायती राज विभाग के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर महिला शक्ति केंद्र बनाए जाने के लिए निर्देशित किया। जिसमें आशा आंगनवाड़ी ग्राम की पढ़ी-लिखी महिला सहित 5 से 6 महिलाओं की टीम बनाने को कहा गया। जो ग्राम पंचायत की समस्याओं का सक्षम अधिकारी के समक्ष रखने में कुशल हो।

समीक्षा बैठक में पुलिस विभाग ,स्वास्थ्य विभाग , समाज कल्याण विभाग बेसिक शिक्षा विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, जिला पंचायती राज, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका, उद्यान विभाग, डूडा वन स्टॉप सेंटर एवं महिला थाना इंचार्ज की मौजूदगी रही अंत में सर्किट हाउस में मौजूद महिलाओं की शिकायतों को सुनकर त्वरित निस्तारित करने के आदेश दिए।

ह भी पढ़ें - बाँदा : नौकरी के नाम पर आधा सैकड़ा युवा बेरोजगार ठगी का शिकार

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1