सुशांत सिंह के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई कैविएट
अभिनेता सुशांत सिंह के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के बाद कैविएट याचिका दायर की है। सुशांत सिंह के पिता ने कहा है कि रिया चक्रवर्ती की याचिका पर बिना उनका पक्ष सुने कोई फैसला न सुनाया जाए...
![सुशांत सिंह के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई कैविएट](https://www.bundelkhandnews.com/uploads/images/2020/07/image_750x_5f229c4eb2f3a.jpg)
नई दिल्ली
- अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर करने के लिए लगाई है याचिका
अभिनेता सुशांत सिंह के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के बाद कैविएट याचिका दायर की है। सुशांत सिंह के पिता ने कहा है कि रिया चक्रवर्ती की याचिका पर बिना उनका पक्ष सुने कोई फैसला न सुनाया जाए।
यह भी पढ़ें : रिया पर केस दर्ज होने के बाद अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया लिखा-सत्य जीतता है
रिया चक्रवर्ती ने अपनी याचिका में पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। रिया चक्रवर्ती की ओर से वकील सतीश मानशिंदे ने याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि मुंबई में पहले से जांच चल रही है। एक ही घटना की दो जगह जांच नहीं हो सकती। सुशांत सिंह के पिता ने पटना में एफआईआर दर्ज करवाई है। एफआईआर में रिया चक्रवर्ती को सुशांत को सुसाइड करने के लिए उकसाने और उसके बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर होने का आरोप लगाया है। सुशांत की खुदकुशी के बाद मुंबई में भी जांच चल रही है। मुंबई पुलिस अब तक 35 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।
यह भी पढ़ें : सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में मायावती ने भी की सीबीआई जांच की मांग
हिन्दुस्थान समाचार
What's Your Reaction?
![like](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/wow.png)