भाजपा से सपा में आये स्वामी प्रसाद मौर्या लड़ेंगे फाजिलनगर से

समाजवादी पार्टी ने तीन उम्मीदवारों की सूची और जारी की है। भाजपा से सपा में आये स्वामी प्रसाद मौर्या को कुशीनगर के फाजिलनगर से..

भाजपा से सपा में आये स्वामी प्रसाद मौर्या लड़ेंगे फाजिलनगर से
भाजपा से सपा में आये स्वामी प्रसाद मौर्या लड़ेंगे फाजिलनगर से..

समाजवादी पार्टी ने तीन उम्मीदवारों की सूची और जारी की है। भाजपा से सपा में आये स्वामी प्रसाद मौर्या को कुशीनगर के फाजिलनगर से टिकट दिया गया है। वे पहले भाजपा से पडरौना से चुनाव जीते थे।

यह भी पढ़ें - बसपा, सपा, कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे और किए जीत के दावे

वहीं लखनऊ के सरोजनीनगर से समाजवादी पार्टी ने अभिषेक मिश्रा को टिकट दिया गया है। वहीं कौशाम्बी के सिराथू से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के खिलाफ पल्लवी पटेल को मैदान में उतारा है। इस बार सरोजनीनगर से मुलायम के परिवार के अनुराग यादव को समाजवादी पार्टी ने टिकट न देकर जातिगत समीकरण को बैठाया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा के टिकट पर पडरौना से चुनाव जीते थे लेकिन समाजवादी पार्टी में जाने के बाद पडरौना के सपा नेताओं ने अंदरखाने विरोध शुरू कर दिया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि इस विरोध को देखते हुए ही उन्हें फाजिलनगर से टिकट दिया गया है।

यह भी पढ़ें - झाँसी : पिछले 10 वर्षों में बदली है झांसी की तस्वीर - रवि शर्मा

यह भी पढ़ें - बजट क्रांतिकारी और ऐतिहासिक : केशव प्रसाद मौर्य

हि.स

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2