जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी का आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह

जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी ने शनिवार को समारोह पूर्वक शपथ ग्रहण की...

Mar 16, 2024 - 08:19
Mar 16, 2024 - 08:23
 0  13
जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी का आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह

जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी ने शनिवार को समारोह पूर्वक शपथ ग्रहण की। माननीय न्यायाधीश अनीस कुमार गुप्ता ने उन्हें शपथ दिलाई और बार व बेंच के हवाले से अधिवक्ताओं को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की सलाह दी।

यह भी पढ़े : जालौन में पुलिसकर्मी ने साथी महिला कर्मी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

अधिवक्ता संघ परिसर में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण समारोह इल्डर्स कमेटी अध्यक्ष अशोक अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जनपद न्यायाधीश ने संघ के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई। न्याय और गरिमा का महत्व बताया। संघ अध्यक्ष अशोक दीक्षित ने कहा कि निष्ठा और ईमानदारी से वकालत करने का संकल्प दिलाया।

यह भी पढ़े : UP और MP बुन्देलखण्ड में इन तारीखों में होगा चुनाव, पूरी लिस्ट यहां देखिए

कहा कि बार के वकील उच्च न्यायालय के जस्टिस पदों तक पहुंचे हैं। महासचिव रामप्रकाश शिवहरे ने कहा कि उन्हें बार की सदस्यता पर गर्व है। उन्होंने मंच पर सम्बोधित किया पूर्व अध्यक्षों शंकर सिंह, रामस्वरूप सिंह, राजेश दुबे, अवधेश गुप्ता, राम-लखन सिंह राजपूत, आनंद सिंहा, अशोक त्रिपाठी, रामकृष्ण त्रिपाठी, राकेश सिन्हा ने किया सम्बोधित, समारोह में कई वरिष्ठ वकीलों को नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने न्यायाधीशों को बैज पहनाकर सम्मानित किया। सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन हुआ। डॉ चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित ने कविता पेश की। समारोह में लगभग सभी न्यायिक अधिकारी और वकील उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : 7 चरणों में होंगे चुनाव, तारीखें यहां पर देखिए

अंत में संघ के महासचिव रामप्रकाश शिवहरे ने सभी का आभार जताया। गुडेद्र प्रकाश न्यायधीश व आयुषी त्रिपाठी ने मंच का संचालन किया, इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष मालती बासु, पूर्व कैबिनेट मंत्री विशम्बर निषाद,अजय प्रजापति, राजा भैया मिश्रा, सूर्य प्रकाश, राजकुमार राज पूर्व ,अभिसार दीक्षित, चेयरमैन,ओमप्रकाश गौतम, सत्य देव त्रिपाठी, पूर्व राजकुमार शिवहरे, पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्ता, एन के मिश्रा, जनपद के पत्रकार सुनील सक्सेना, चंद्रशेखर तिवारी, शिवकुमार बड़कू, संजय मिश्रा, अभिषेक गंगेले, लाला त्रिवेदी, के.के. गुप्ता आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0