बेटे के बदले पिता को तालिबानी सजा दे दी, तालिबानी सलूक के बाद कमरे में मिली लाश

छतरपुर में एक शख्स को ऐसी तालिबानी सजा दी गई है जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। यहां एक गांव में रहने...

बेटे के बदले पिता को तालिबानी सजा दे दी, तालिबानी सलूक के बाद कमरे में मिली लाश

 छतरपुर में एक शख्स को ऐसी तालिबानी सजा दी गई है जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। यहां एक गांव में रहने वाले ऊधा अहिरवार नाम के शख्स को जंजीरों से जकड़कर दो दिन तक पेड़ से बांध कर रखा गया। उसकी बुरी तरह पिटाई की गयी। इस शख्स के साथ ये तालिबानी सलूक इसलिए किया गया क्योंकि इसका बेटा अपने ही समाज की एक लड़की को भगा ले गया है। अपमान से आहत पिता ने आत्महत्या कर ली। घटना 4 मार्च की है। पुलिस ने अब 10 दिन बाद इसमें केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ेंबच्चों को पोषाहार दलिया का उत्पादन अब टीएचआर प्लांट में होगा, दुरेडी गांव में लगा प्लांट

जानकारी के अनुसार जिले के चंदला थाना क्षेत्र के बछोंन चौकी अंतर्गत पंचमपुर गांव में रहने वाले उधा अहिरवार और उसकी पत्नी सावित्री अहिरवार का बेटा पीरा गांव की ही रहने वाली सजातीय लड़की को लेकर भाग गया था। जिसके बाद लड़की पक्ष ने दोनों को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन जब वे उन्हे ढूंढने में असफल हुए तो उन्होने लड़के के माता-पिता को ही बंधक बना लिया और अपने साथ ले गए। लड़की पक्ष ने समाज के लोगों की एक पंचायत बुलाई जिसमें, लड़के के माता-पिता से कहा गया कि वो कहीं से भी अपने बेटे और लड़की को ढूंढ कर लाएं। नहीं तो बंधक ही रहेंगे। इस बात पर लड़के के माता-पिता ने दोनों बच्चों को ढूंढने में असमर्थता जाहिर की। फिर क्या था लड़की पक्ष का पारा हाई हो गया और उन्होने उधा अहिरवार के हाथ-पैर बांध दिए। बाद में जंजीर से नीम के पेड़ से भी बांध दिया और 2 दिनों तक उनके साथ बुरी तरीके बांध कर मारपीट की।

यह भी पढ़ें-  माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी  ठेकेदार को रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने भेजा जेल

 उधा की पत्नी सावित्री का कहना है कि मेरे पति के साथ लड़की पक्ष के लोग 2 दिनों तक पेड़ से बांधकर मारपीट करते रहे। 2 दिनों बाद जब मामला फैला तो उन्होंने हमें छोड़ दिया। इस बीच हम लोगों ने कई बार पुलिस को फोन लगाया, लेकिन फिर भी पुलिस नहीं आई। सावित्री का कहना है कि जैसे ही हम दोनों पति-पत्नी बंधन से छूटे तो मैं और मेरे पति घर आए, कुछ देर तक तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन जब मैं शौच करने के लिए जंगल गई और लौट कर आई तो मैंने देखा कि मेरे पति की मौत हो चुकी है। मेरे पति ऐसे आत्महत्या नहीं कर सकते थे। हम दोनों पति-पत्नी जब वहां से छूटकर अपने घर आए थे तो लड़की के घर के कुछ लोग हमारे पीछे-पीछे आ रहे थे। मैं जब शौच के लिए गई तभी उन्होंने मेरे पति को अकेला देखकर मार डाला होगा। उन लोगों ने ही मेरे पति की हत्या की है

यह भी पढ़ें बांदाः महाराणा प्रताप चौक के बाद, अब शहर में परशुराम चौक बनाने की मांग उठी
 छतरपुर एसपी सचिन शर्मा में संबंधित मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मामला 4 मार्च का है। 6 आरोपियों पर 306, 341 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं मामले में चंदला थाना प्रभारी अतुल दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि, प्रेमी जोड़ा राजस्थान में रहकर मजदूरी का काम करता था और वहीं से दोनों भाग गए। जिसके बाद यह घटना हुई। 2 दिनों तक मारपीट के मामले में किसी ने भी कोई शिकायत दर्ज नई कराई थी। बंधक बनाकर मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता समझते हुए जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें हमीरपुरः दूसरे समुदाय केे युवक से प्रेम विवाह करने कचहरी पहुंची युवती मच गया हंगामा

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0