जिला सलाहकार समिति में दस सदस्य चयनित

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जनपद में सामाजिक सेवा, युवा कार्य तथा शिक्षा संस्कृति के क्षेत्र से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व...

Jan 29, 2024 - 00:10
Jan 29, 2024 - 00:14
 0  1
जिला सलाहकार समिति में दस सदस्य चयनित

चित्रकूट। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जनपद में सामाजिक सेवा, युवा कार्य तथा शिक्षा संस्कृति के क्षेत्र से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के श्रेणी के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन से संदर्भित युवा कार्यक्रम पर जिला सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में 10 युवाओं को नामित किए जाने पर सांसद आरके सिंह पटेल, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने सभी युवाओं को माला पहनकर मुंह मीठा कराया।

यह भी पढ़े : गड्ढो में तब्दील हुआ मऊ-बियावल संपर्क मार्ग

समिति में शिवाकांत पांडेय, अर्चना सिंह, अभिषेक ओझा, धीरेंद्र द्विवेदी, अर्पित जायसवाल, रामकिशोर प्रजापति, स्वयं प्रकाश मिश्रा, रामू विश्वकर्मा, शोभित केसरवानी, शिव प्रकाश को नामित किया गया है। समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी अभिषेक आनंद होंगे।

यह भी पढ़े : भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विजेता प्रतिभागी पुरस्कृत

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0