यूपी में आज रात से शुरू होगा, 59 घंटे का वीकेंड लॉकडाउन, 15 मई तक रहेगा जारी 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए 15 मई तक हर शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात..

यूपी में आज रात से शुरू होगा, 59 घंटे का वीकेंड लॉकडाउन, 15 मई तक रहेगा जारी 
लॉकडाउन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए 15 मई तक हर शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू (वीकेंड लॉकडाउन) का ऐलान किया है। सरकार कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की बेहद भयावह होती जा रही चेन को तोड़ने के लिए शुक्रवार रात यानी आज रात आठ बजे से 59 घंटे का वीकेंड लॉकडाउन लगाएगी। आज रात से यह कोरोना कर्फ्यू सोमवार सुबह सात बजे तक प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर सदर विधायक युवराज सिंह ने कहा मैं स्वस्थ हूं, अफवाहों से बचें

वैसे तो प्रदेश के 20 शहरों में कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए रात आठ बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी है। अब इससे भी बड़ा प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत आज रात 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 7 बजे करीब 59 घंटे वीकेंड लॉकडाउन लगेगा। इससे पहले 15 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में सिर्फ रविवार को लॉकडाउन घोषित था। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने शनिवार और रविवार को दो दिन लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया था।

इस दौरान आवश्यक सेवाओं के लिए छूट रहेगी। किसी के भी अनावश्यक घर से बाहर निकलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रदेश का परिवहन विभाग आधी क्षमता के साथ बस चलाएगा। इसके अलावा निजी गाड़ी या फिर ऑटो, टैंपो तथा टैक्सी का संचालन प्रतिबंधित है। इस दौरान प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर सेनिटाइजेशन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - कांटैक्ट ट्रेसिंग में सहयोग न करने वालों पर महामारी एक्ट के तहत होगा मुकदमा

उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में हमें वीकेंड कफ्र्यू की ओर रुख करना होगा। वीकेंड कफ्र्यू के दौरान लोगों का बिना काम के घर से निकलना वर्जित रहेगा। इसके साथ ही साथ सभी नियमों का पालन करना होगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वीकेंड कर्फ्यू की वजह से राज्य में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल सकती है। राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगाने को लेकर उन्होंने कहा कि हम राज्य में पूर्ण लॉकडाउन नहीं लगाएंगे। इस समय जरूरी है कि अधिक सावधानी बरती जाए।

यह भी पढ़ें - कालाबाजारी व जमाखोरों के खिलाफ एक्शन के मूड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0