पन्ना में लग रहा है हीरों का मेला, 5 हजार जमा कर खरीद पाएंगे हीरे

पन्ना की उथली खदानों से प्राप्त कुल 189 नग हीरो की नीलामी हीरा कार्यालय संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन पन्ना में की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर..

पन्ना में लग रहा है हीरों का मेला, 5 हजार जमा कर खरीद पाएंगे हीरे
फाइल फोटो

पन्ना की उथली खदानों से प्राप्त कुल 189 नग हीरो की नीलामी हीरा कार्यालय संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन पन्ना में की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने बताया कि नीलामी 15 मार्च 2021 से प्रारंभ होकर कुल हीरो की नीलामी पूर्ण होने तक शासकीय अवकाश को छोडकर चालू रहेगा।

प्रतिदिन सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक हीरो का निरीक्षण किया जाएगा तत्पश्चात उनकी बोली की जाएगी। इसमें उज्जवल, मेेले एवं औद्योगिक किस्म के लगभग 189 हीरे जिनका कुल वजन लगभग 214.71 कैरेट है। इनकी अनुमानित राशि लगभग 01 करोड 61 लाख 50 हजार 211 रूपये है।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट में करोड़ों की रॉयल्टी चोरी घोटाले से सैकड़ों प्रधान ब्लैकलिस्टेड होने की कगार पर !

इच्छुक बोलीदार 5 हजार रूपये की अमानत राशि जमा करके बोली में भाग ले सकते हैं। उच्चतम बोली वाले बोलीदार को अंतिम निर्णय के तुरन्त बाद नीलामी राशि का 20 प्रतिशत तत्काल जमा करना होगा।

शेष राशि 30 दिन में जमा करना अनिवार्य होगी। उन्होंने बताया कि पन्ना शहर सतना (पश्चिम मध्य रेल) से 72 किलोमीटर तथा हरपालपुर से 124 किलोमीटर व छतरपुर से 72 तथा बांदा से 108 किलोमीटर पर स्थित है।

यह भी पढ़ें - भोजपुरी फिल्म स्टार निरहुआ अगले माह बुंदेलखंड में मचाएंगे धमाल

इन सभी स्थानों से पन्नाा के लिए नियमित व अच्छी बसें चलती हैं। पन्ना खजुराहो से 48 किलोमीटर पर स्थित है। खजुराहो हवाई जहाज की नियमित उडानों से जुडा हुआ है। हीरा नीलामी नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी हीरा अधिकारी, हीरा कार्यालय पन्ना दूरभाष क्रमांक 07732-252017 पर प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - निशुल्क सर्विसेज के अलावा ब्लड बैंक ऐप भी स्टार्ट करने जा रहे है सोनू सूद

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0