दुल्हन ब्यूटी पार्लर से हो गई नौ दो ग्यारह, हाथ मलता रह गया दूल्हा

हमीरपुर शहर के एक मोहल्ले में बारात आनी थी। सारी तैयारियां हो चुकी थी। दुल्हन अपनी चाची के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी और इधर दूल्हा बारात लेकर...

दुल्हन ब्यूटी पार्लर से हो गई नौ दो ग्यारह, हाथ मलता रह गया दूल्हा

हमीरपुर शहर के एक मोहल्ले में बारात आनी थी। सारी तैयारियां हो चुकी थी। दुल्हन अपनी चाची के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी और इधर दूल्हा बारात लेकर अपने घर से निकल पडा। बाराती भी झूमते नाचते लड़की के घर की तरफ बढ़ रहे थे। अचानक यह खबर फैली कि दुल्हन ब्यूटी पार्लर से फरार हो गई। दुल्हन के भागने की खबर मिलते ही दूल्हे के होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें- बांदा: इतनी सी बात पर, पिता ने बहू और बेटे को धारदार हथियार से काट डाला

जैसे ही खबर मिली दुल्हन घर से चली गई, तो हर कोई दंग रह गया। ढोल-नगाड़े बजने बंद हो गए और बराती कानों में खुसुर फुसर करते नजर आए। दूल्हे पक्ष के लोग कोतवाली पहुंच गए। बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के निवासी मोहित कुमार की बारात शुक्रवार को बेतवा घाट में जानी थी।
बारात घर से निकल चुकी थी, बराती डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। रात 9.30 बजे खबर आई कि दुल्हन घर से चली गई है। धीरे-धीरे यह बात आग की तरह फैल गई और वर पक्ष को भी इसकी जानकारी हो गई। दूल्हे की मां ममता ने बताया कि दुल्हन अपनी चाची के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी।चाची पार्लर संचालक से बात करने लगी। इसी बीच मौका पाकर दुल्हन वहां से गायब हो गई। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह का कहना है कि जानकारी मिली है। शादी से पहले दुल्हन किसी के साथ चली गई है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बांदा: नशे का कारोबार करने वाली महिला गैंग लीडर और उसकी बेटी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हालांकि दूल्हा पक्ष ने इस बारे में दुल्हन पक्ष से अभी तक बात नहीं की। उधर, दुल्हन के घरवालों ने बात करने से मना कर दिया है। उनका बस इतना कहना है कि बेटी शादी से खुश थी, पता नहीं ये सब क्यों किया। इस मामले में पुलिस ने दुल्हन की तलाश के लिए टीम लगाई गई है।

यह भी पढ़ें- बांदा:ससुराल जाने से मना करने पर पति ने सरेआम छुरा घोंप कर पत्नी को दी सजा-ए-मौत

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
1
sad
1
wow
0