बांदा : ब्याही मां बनी किशोरी के बच्चे ने तोड़ा दम

दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने 5 दिन पहले अस्पताल में नवजात शिशु को जन्म दिया था। जिसने 5 दिन बाद दम तोड़ दिया..

बांदा : ब्याही मां बनी किशोरी के बच्चे ने तोड़ा दम
फाइल फोटो

दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने 5 दिन पहले अस्पताल में नवजात शिशु को जन्म दिया था। जिसने 5 दिन बाद दम तोड़ दिया। तबियत खराब होने पर पीएचसी में भर्ती कराया गया था। इस मामले में पीड़िता और उसके परिजनों ने डॉक्टरों पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया है।  तिंदवारी थानाक्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी के साथ रिश्ते में फूफा ने दुष्कर्म किया था।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पहली बारिश भी नही झेल पाया, गुणवत्ता पर उठे सवाल

पांच दिन पहले प्रसव में दुष्कर्म पीड़िता ने तिंदवारी पीएचसी में बच्चे को जन्म दिया था। बुधवार को नवजात का जिला अस्पताल में डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था। शुक्रवार को नवजात की अचानक हालत बिगड़ी। पीएचसी में भर्ती था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घरवालों ने डाक्टरो पर गलत इलाज की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्ट के लिए भेजा है। इस बीच रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो घटना के बाद सूरत भाग गया था। पुलिस द्वारा घर में बार-बार  दबिश दिए जाने से युवक घर वापस आ गया। उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें - मानवता की मिसाल : बेजुबान पंछियों को पिंजड़े से करवाया आजाद

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में आई दरारों की तरह भाजपा का कारवां ठहरा - अखिलेश यादव

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
3
sad
2
wow
2