बेटी के सिर पर पिस्टल रखकर दरोगा ने महिला से किया दुष्कर्म

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला के साथ दरोगा ने दुष्कर्म किया। महिला की बेटी के सिर पर पिस्टल पर रखकर दरोगा ने दुष्कर्म..

बेटी के सिर पर पिस्टल रखकर दरोगा ने महिला से किया दुष्कर्म
फाइल फोटो

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला के साथ दरोगा ने दुष्कर्म किया। महिला की बेटी के सिर पर पिस्टल पर रखकर दरोगा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और इसकी वीडियो बना ली। अब दरोगा वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक महिला गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर बताया कि तीन साल पहले उसकी महिला मित्र की स्कूटी चोरी हो गई थी। स्कूटी चोरी की एफआईआर कराने के लिए वह अपनी मित्र के साथ चौकी पर गई थी।

यह भी पढ़ें - दुर्गा प्रतिमा के दर्शन को जा रही किशोरी के साथ दुष्कर्म

इसके बाद चौकी का दरोगा एक दिन उसके घर में घुस आया और उसकी बेटी के सिर पर पिस्टल रखकर दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिप बना ली। लंबे समय से दरोगा उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाता आ रहा है।

अब महिला ने ऐसा करने से इनकार किया तो दरोगा वीडियो वायरल करने और उसके पति को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। अधिकारियों ने इस शिकायत पर पुलिस को जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें - बाँदा : रिटायर्ड बाल विकास परियोजना अधिकारी की पत्नी सहित बेटे ने की गला दबाकर हत्या

यह भी पढ़ें - ग़दर फिल्म के बाद फिर साथ नजर आएगी सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी, कल होगा बड़ा अनाउंसमेन्ट

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1