देश प्रदेश का सौभाग्य है कि मोदी-योगी जैसा नेता मिला : सासंद रीता बहुगुणा जोशी

बडे़ सौभाग्य से देश प्रदेश को विकास पुरूष नेताओ की जोड़िया मोदी-योगी के रूप में मिलती है। मोदी के सपने को धरती पर उतारने का..

देश प्रदेश का सौभाग्य है कि मोदी-योगी जैसा नेता मिला : सासंद रीता बहुगुणा जोशी
सासंद रीता बहुगुणा जोशी (MP Rita Bahuguna Joshi)

कुशलगढ़ से निकली किसान ट्रैक्टर रैली का करछना में हुआ समापन

बडे़ सौभाग्य से देश प्रदेश को विकास पुरूष नेताओ की जोड़िया मोदी-योगी के रूप में मिलती है। मोदी के सपने को धरती पर उतारने का कार्य योगी कर रहे है। योगी ने 44 योजनाओं को यूपी में अव्वल पर रखा है। किसानो के हितों और विकास के लिए मोदी-योगी ने जितना कार्य किया किसी सरकार में नहीं हुआ।

उक्त बातें बुधवार को कुशलगढ़ मंदिर परिसर में भाजपा किसान मोर्चा यमुनापार के मंडल भडेवरा की ओर से आयोजित किसान ट्रैक्टर रैली को सम्बोधित करते हुए इलाहाबाद की सासंद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने कही। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत कराते हुए विपक्ष को आडे़ हाथों लिया, कहा तुम जिन्ना-पिन्ना कर महापुरूषों और देश का अपमान करते रहो हम विकास करते रहेंगे। जब-जब तुम्हारी पोथी खुलेगी घपला-घपला ही रहेगा, जिसका जबाब जनता देगी।

यह भी पढ़ें - राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल का प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा में 2 लाख जनता जुटने का दावा

भाजपा जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती ने कहा जितना कार्य आजादी के बाद योगी ने किया अभी इतिहास में किसी सरकार ने किसानों के लिए नहीं किया। इसलिए आप किसानों को भी 2022 में पुनः कमल खिलाना होगा। सभा और ट्रैक्टर रैली की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह ने करते हुए कहा कि किसानों से खाद-बीज के बदले लाठी से मुक्ति दिलाने का कार्य योगी ने किया और किसान सम्मान निधि कृषक यंत्रों के छूट के साथ दर्जनों योजनाओं के माध्यम से किसानों के लिए राज्य और केन्द्र सरकार कार्य कर रही है।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पियूष रंजन निषाद, किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा, कार्यसमिति सदस्य आनन्द चौबे, अनूसूचित मोर्चा प्रदेश सहकोषाध्यक्ष मनोज पासी, जिला महामंत्री राजेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल, डॉ.भगवत पांडेय आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे।

यह भी पढ़ें - क्षत्रिय बाहुल्य इस सीट पर सभी दलों में टिकट के लिए जोर आजमाइश शुरू

तत्पश्चात् ट्रैक्टर रैली को सासंद प्रो.रीता बहुगुणा जोशी व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कुशलगढ़ से चलकर नऊआ बाजार, कऊआ बाजार, कैथी चौराहा, बरदहा होते हुए करछना ब्लाक मुख्यालय पहुंच कर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री तारा शंकर पांडेय व जिला महामंत्री आदेश सिंह ने किया।

इस अवसर पर किसानों के साथ ट्रैक्टर रैली संयोजक सेवा लाल पटेल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडेय, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, आशीष मिश्रा, हृदयेश मिश्रा, अरविंद शुक्ला, योगेश पांडे, मुकेश पांडेय आदि मौजूद रहे। भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी गिरीश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि जिले के ट्रैक्टर रैली की तारीख भी जल्द घोषणा होगी।

यह भी पढ़ें - मौजूदा उत्तर प्रदेश विधानसभा में 35 प्रतिशत विधायकों के ऊपर आपराधिक मामले

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1