दमोह के जागेश्वरनाथ के रात 12 बजे 40 मिनट के लिए खुले कपाट

दमोह के जागेश्वर नाथधाम बांदकपुर में रविवार की रात 12 बजे अदभुत नजारा था...

दमोह के जागेश्वरनाथ के रात 12 बजे 40 मिनट के लिए खुले कपाट

दमोह। दमोह के जागेश्वर नाथधाम बांदकपुर में रविवार की रात 12 बजे अदभुत नजारा था। महज 40 मिनट के लिए कपाट खुले और हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। बैकुंठ चतुर्दशी पर हरिहर मिलन की मान्यता के मुताबिक इस रात् भोलेनाथ के दर्शन से सारी व्याधियां दूर होती हैं।

यह भी पढ़े : हमीरपुर : कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना बेतवा नदी के संगम में लगाई डुबकी

यह भी पढ़े : मौसम : लखनऊ समेत 21 जनपद के लिए चेतावनी जारी

बता दें, सिर्फ बैकुंठ चतुर्दशी की रात में 12 बजे जागेश्वर नाथ के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाते हैं। इसी रात भगवान भोलेनाथ को तुलसी अर्पित की जाती है। प्राचीन मान्यता के मुताबिक इस रात जागेश्वर नाथ का मिलन भगवान विष्णु से होता है। परंपरा के मुताबिक गर्भगृह में रोशनी को दूर रखा जाता है।अंधेरे में ही भगवान श्रद्धालुओं को दर्शन देते हैं। इस बार भी बीती रात 12 बजे महज 40 मिनट के लिए कपाट खुले गए थे और हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : जनवरी में जबलपुर से दिल्ली की ट्रेनें होंगी रद्द, 50 हजार आरक्षण होंगे प्रभावित

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0