मंत्री व विधायकों की अगुवाई में पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला फूंका गया

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमर्यादित टिप्पणी करने पर भाजपा...

मंत्री व विधायकों की अगुवाई में पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला फूंका गया

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमर्यादित टिप्पणी करने पर भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर शनिवार को प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक बांदा प्रकाश द्विवेदी व नरैनी विधायक  ओममणि वर्मा की अगुवाई में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया और अशोक लाट तिराहे पर भुट्टो का पुतला दहन करके नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें - दिल्ली से झांसी होते हुए बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाये जाने की मांग

Pakistans foreign minister


       
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व व जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद व सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की उपस्थिति में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर जीआईसी मैदान से निकालकर अशोक लाट तिराहे पर पहुंचकर विलावल भुटटो का पुतला फूँका और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये। इस अवसर पर राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि आतंकवाद की फैक्ट्री पाकिस्तान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डर लगता है तथा चीन की कुटाई के बाद विलावल भुटटो जरदारी बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान को अपने विदेश मंत्री के इस बचकाना बयान पर सार्वजनिक माफी मांगने चाहिए।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस की प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा की बांदा में, इस दिन इंट्री होगी

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ साजिश करता रहता है लेकिन भारत की क्षमता के आगे घुटने टेक देता है। यह बयान इसी साजिस का एक हिस्सा है। पाकिस्तान को इसके लिए भारत से माफी मांगनी चाहिए। जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के लिए जरदारी द्वारा दिये गए बयान बहुत ही निंदनीय व शर्मनाक हैं हम इसका बिरोध करते है। 

यह भी पढ़ें - फाइलों से निकलकर धरातल पर आने वाली है केन बेतवा लिंक परियोजना, 44 हजार करोड की पहली किस्त जारी

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह ,जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ,विधायक नरैनी ओम मणि वर्मा ,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल ,राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता ,पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार राज ,जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित ,जिला सह संयोजक नगर निकाय चुनाव उत्तम सक्सेना , धर्मेंद्र त्रिपाठी , कल्लू राजपूत ,ममता त्रिपाठी , अमित सेठ भोलू , पुष्कर द्विवेदी ,वंदना गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0