बांदा के हिन्दू मुस्लिम युगल की शादी, कट्टरपंथियों को रास नही आई, उठाया ये खौफनाक कदम

महाराष्ट्र के मुंबई से पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की मुस्लिम थी। उसे हिन्दू युवक रमेश से प्यार हो गया और ...

बांदा के हिन्दू मुस्लिम युगल की शादी, कट्टरपंथियों को रास नही आई, उठाया ये खौफनाक कदम

महाराष्ट्र के मुंबई से पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की मुस्लिम थी। उसे हिन्दू युवक रमेश से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। हिन्दू लड़के के परिवार ने तो इसे स्वीकार कर लिया, लेकिन लड़की गुलनाज के परिजनों को ये नागवार गुजरा कि एक मुसलमान होकर हिन्दू से वो कैसे शादी कर सकती है। फिर क्या था मौका देखते ही उसके अब्बू और भाई समेत अन्य लोगों ने मिलकर लड़के का लड़की और लड़के की बेरहमी से हत्या कर दी।

यह भी पढ़े :शराब की नशे में तीन दोस्तों ने,राह चलते इस युवक की पीट पीट ले ली जान

मुंबई पुलिस ने डबल मर्डर के मामले में मुस्लिम लड़की के अब्बू गोरा रइसुद्दीन खान, उसके भाई सलमान और उसके कुछ दोस्तों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन लोग बालिग और तीन नाबालिग भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दोनों ही मृतक उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रहने वाले थे।

यह भी पढ़े :बांदाःदुर्गा जी की प्रतिमा रखने का विरोध वकील को पड़ा महंगा, पुलिस ने की अभद्रता

इस हत्या के बारे में पुलिस ने खुलासा किया है कि बात 2022 की है। बांदा के रहने वाले करण रमेश और गुलनाज ने शादी कर ली थी। शादी से पहले गुलनाज ने इस बारे में अपने घरवालों को बताया, लेकिन वो राजी नहीं हुए। इसके बाद भी गुलनाज ने करण रमेश से शादी कर ली। ये मामला शायद वक्त के साथ दब ही जाता, लेकिन कुएं में एक अज्ञात शव मिला, जिसकी जांच करते वक्त पुलिस को हकीकत का पता चल गया। शव का सिर कलम किया गया था। शरीर धड़ मिलने के बाद पुलिस ने और गहराई से छानबीन की तो लड़के का सिर भी मिल गया।

यह भी पढ़े :बांदा:अब डंफर-ट्रकों पर लगेगा माइन टैग, रुकेगा अवैध खनन

इंस्पेक्टर प्रमोद कोकाटे के मुताबिक, जांच से पता चला कि मृतक करण रमेश चंद्र था। इसके बाद जब पुलिस ने उसकी पत्नी की तलाश शरू की तो वो भी गायब मिली। वक्त के साथ जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि गुलनाज के परिजन हिन्दू युवक से शादी के खिलाफ थे। डीसीपी हेमराज राजपूत ने जानकारी दी है कि उन्होंने जब इस बाबत लड़की के पिता गोरा रइसुद्दीन खान और भाई सलमान खान को कस्टडी में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने अपना हत्या की बात कबूल ली।

यह भी पढ़े :शराब की नशे में तीन दोस्तों ने,राह चलते इस युवक की पीट पीट ले ली जान

पुलिस के मुताबिक, गुलनाज का अब्बू और उसका भाई कपड़े का व्यवसाय करते थे और इस कारण से उनका मुंबई के धारावी आना-जाना होता रहता था। उन्हें पहले से गुलनाज और चंद्रा के बारे में पता था, जिससे उन्हें शर्मिंदगी महसूस हो रही थी। दोनों ने रमेश की हत्या का प्लान बनाया। विवाद को सुलझाने के बहाने से उन्होंने रमेश को मुंबई बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या करके लाश को कुएं में डाल दिया।

यह भी पढ़े :बाल विवाह मुक्त उत्तर प्रदेश’ के लिए 38 जिलों में निकाले गए मशाल जुलूस, लाखों ने ली शपथ

रात में जब गुलनाज घर पहुंची और रमेश के बारे में उसने पूछा तो आरोपियों को डर लगा कि कहीं वो पुलिस में शिकायत न कर दे। जिसके बाद वो उसे झूठ बोलकर नवी मुंबई के कलंबोली ले गए और वहां रस्सी से उसका गला घोटकर उसकी हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को 11 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2