छात्रा ने खुद को गोली मारी, परिजनों में मचा हड़कम्प मच

मां द्वारा किसी बात को लेकर डांट देने से नाराज एक छात्रा ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर..

छात्रा ने खुद को गोली मारी, परिजनों में मचा हड़कम्प मच
फाइल फोटो

बांदा,  

मां द्वारा किसी बात को लेकर डांट देने से नाराज एक छात्रा ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर घर में परिजनों में हड़कम्प मच गया। खून से लथपथ छात्रा को परिजन ट्रामा सेंटर ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव में बुधवार को हुई। बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव की रहने वाली खुशी (17) पुत्री संजय सिंह ने बुधवार दोपहर घर में खुद को तमंचे से गोली मार ली। गोली पेट में लगी। गोली की आवाज सुनकर पहले मां वहां पहुंची। मां बेटी को खून से लथपथ देख कर चीख पड़ी। उसको निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें - सपा - भाजपा समर्थक आपस में भिड़े, हुई हवाई फायरिंग

यह भी पढ़ें - हिस्ट्रीशीटर पिता - पुत्र नाजायज तमंचा सहित गिरफ्तार, पुत्र पर गुंडा एक्ट सहित 20 मुकदमे दर्ज

यह भी पढ़ें - बांदा में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 31 निर्मित अर्ध निर्मित असलहे बरामद

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
2
wow
2