बाँदा : प्रेमी ने पहले प्रेमिका की गला काटकर हत्या की और फिर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी
बांदा जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में प्रेम प्रसंग के चलते दो घटनाएं सामने आई। प्रेमी ने शहर कोतवाली क्षेत्र में..
![बाँदा : प्रेमी ने पहले प्रेमिका की गला काटकर हत्या की और फिर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी](https://www.bundelkhandnews.com/uploads/images/2022/06/image_750x_6297598f00521.jpg)
बांदा जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में प्रेम प्रसंग के चलते दो घटनाएं सामने आई। प्रेमी ने शहर कोतवाली क्षेत्र में प्रेमिका की गला काट कर हत्या कर दी और उसके बाद अपने घर पहुंच कर जसपुरा थाना क्षेत्र में स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
यह भी पढ़ें - समाज सेविका द्वारा बांदा के एसपी कार्यालय में आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप
इस बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को सवेरे लगभग 2.30 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कनवारा के मजरा दरदा में आशा निषाद (32) की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। इस संबंध में मृतका के पति राम प्रसाद उर्फ सन्तू ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी का हजरत नाम के युवक से वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
उसी युवक द्वारा मेरी पत्नी की हत्या की गई है। इससे पहले की पुलिस हत्या अभियुक्त को गिरफ्तार कर पाती। आरोपी हजरत निवासी ग्राम डिघवट ने पेड़ पर लटक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि हत्या और आत्महत्या से जुड़े मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें - ग्वालियर से प्रयागराज समर स्पेशल ट्रेन बुंदेलखंड के महोबा, बाँदा, चित्रकूट से होकर गुजरेगी
यह भी पढ़ें - गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का 44 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा, दिसंबर 2022 तक दौड़ेंगे वाहन
What's Your Reaction?
![like](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/wow.png)