वृद्धा की हत्या कर बदमाशों ने किसान सम्मान निधि के 11 हजार लूटे

बदमाशों ने घर में घुसकर एक 88 वर्षीय वृद्धा की चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या कर दी और नगदी  व सोने चांदी के आभूषणों का बक्सा लेकर भाग गए। पुलिस ने बक्सा बरामद कर लिया है। जिसमें से आभूषण व नगदी गायब  है...

वृद्धा की हत्या कर बदमाशों ने किसान सम्मान निधि के 11 हजार लूटे

बांदा

घटना बदौसा थाना क्षेत्र के भुसासी गांव में बीती रात को  हुई। चोर इसके पहले भुसासी गांव के ही बोधन के घर तकरीबन 1 बजे ताला तोड़कर घर में घुस अलमारी में रखे 500 रू. निकाल लिए और घरवालों के जग जाने पर भाग खड़े हुए। बोधन के यहां से जाने के बाद गुलाब भाई  (88) पत्नी इंद्रजीत सिंह निवासी भुसासी, थाना बदौसा जिला बांदा के घर में घुसे और तभी घर पर सो रही  महिला जाग गयी। और उसने चोरों को पहचान लिया। राज खुलने के भय से  चोरों नें महिला की हत्या करके गले से बक्सा की चाभी निकाली और बक्सा लेकर फरार हो गए। जिसमें 11000 रू. नगद, सोने चांदी के आभूषण व कपड़े रखे हुए थे। घटना की खबर पर इंस्पेक्टर अरविंद सिंह गौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन शुरू की, पुलिस को घर से तकरीबन 500 मीटर दूर बक्सा बरामद हुआ।

घटना की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक अतर्रा सियाराम भी मौके पर पहुंचे। पुलिस नें लाश को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पुत्र अजय सिंह पुत्र इन्द्रजीत सिंह की तहरीर पर बदौसा थाने में एफ आई आर दर्ज कराए गयी।

यह भी पढ़ें : बाँदा मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. मुकेश ने बताया कि कैसे दी कोरोना को मात

बताते चले कि मृतका श्रीमती गुलाब बाई के दो बेटे अजय सिंह व अमरजीत सिंह है अमरजीत सिंह अहमदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की सर्विस करता है तथा अजय सिंह बदौसा में रहता और अपने भाई के बच्चों को पढ़ाते लिखाते हैं। गांव में मां अकेली रहती थी। एक दिन पहले उनकी मां किसान सम्मान निधि के 8000 रू. तथा गेहूं बिक्री के 3000 रू. लेकर घर में रखा था। लोगों को इसकी खबर हो गई और मौका देख कर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना बदौसा इंस्पेक्टर अरविंद सिंह गौर ने कहा पुलिस अपराधियों को जल्दी ही ढूंढ निकालेगी।

इधर अपर पुलिस अधीक्षक बांदा महेन्द्र प्रताप चैहान ने भुसासी गांव पहुंच कर घटना की पड़ताल की तथा डाग स्क्वाट टीम बुला कर घटना की गहन पड़ताल करायी जा रही है। उन्होने बताया कि पुलिस हत्यारों की तलास  में तेजी से लगी हुई है। जल्द ही पुलिस हत्यारों को पकड कर बेनकाब करेगी।

यह भी पढ़ें : हमीरपुर का ये लड़का पेंटिंग में दे रहा है अच्छे अच्छों को मात

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0