नगर पालिका बांदा अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग और अतर्रा की सीट अनुसूचित जाति महिला को आरक्षित

उत्तर प्रदेश नगर विकास अनुभाग द्वारा सोमवार को निकाय चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के आरक्षण की घोषणा कर दी है। इसके तहत...

नगर पालिका बांदा अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग और अतर्रा की सीट अनुसूचित जाति महिला को आरक्षित

उत्तर प्रदेश नगर विकास अनुभाग द्वारा सोमवार को निकाय चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के आरक्षण की घोषणा कर दी है। इसके तहत बांदा नगर पालिका अन्य पिछड़ा वर्ग और नगरपालिका अतर्रा को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया है। इसी तरह बुंदेलखंड के सभी जनपदों के लिए अध्यक्ष पद का आरक्षण निर्धारित कर दिया गया है और इसके लिए 7 दिन के अंदर आपत्तियां मांगी गई है।

यह भी पढ़ें - भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से कोणार्क सूर्य मंदिर व काशी विश्वनाथ ज्योर्तिलिंग सहित अन्य धार्मिक स्थल देखने का मौका मिलेगा

घोषित किए गए आरक्षण के मुताबिक नगर पालिका चित्रकूट धाम को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, महोबा जिले में नगर पालिका चरखारी अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, नगर पालिका महोबा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह जालौन नगर पालिका अनुसूचित जाति, नगरपालिका कोच अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, नगरपालिका कालपी अन्य पिछड़ा वर्ग।

यह भी पढ़ें - डीएपी खाद को लेकर किसान हुए आंदोलित, कई स्थानों पर सडक पर लगाया जाम

झांसी में नगरपालिका मऊरानीपुर अनुसूचित जाति महिला ,नगर पालिका बरुआसागर सामान्य, नगर पालिका झांसी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया। इसी तरह हमीरपुर में राठ नगर पालिका अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

यह भी पढ़ें - पुनाहुर गांव: जहां घरों में ताले और गलियों में सन्नाटा है, गांव के 1350 लोग कर गए पलायन

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0