नाग-नागिन की सजीव प्रेमी कहानी का दुखद अंत, नागिन के मरने पर नाग ने फन पटक कर दी जान

सानों की तरह जीव, जंतु भी अपने जोड़े से बेहद प्यार करते हैं। नाग-नागिन का जोड़ा भी एक दूसरे से बहुत प्यार...

नाग-नागिन की सजीव प्रेमी कहानी का दुखद अंत, नागिन के मरने पर नाग ने फन पटक कर दी जान

इंसानों की तरह जीव, जंतु भी अपने जोड़े से बेहद प्यार करते हैं। नाग-नागिन का जोड़ा भी एक दूसरे से बहुत प्यार करता है। इसका ताजा उदाहरण यूपी के बदायूं में देखने को मिला जहां नाग-नागिन की प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। नागिन की मौत के बाद वियोग में जख्मी होकर दो दिन बाद नाग ने भी प्राण त्याग दिए। ग्रामीणों ने उसका अंतिम संस्कार नागिन के समीप ही कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीण नाग-नागिन की सजीव प्रेमी कहानी को लेकर द्रवित हैं।

यह भी पढ़ें -  नाबालिग से रेप व अपहरण के आरोप में, जेल में बंद कैदी ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप

बताते है कि बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव नगला डल्लू में अपने जीवनसाथी नाग को एक नेवला से बचाते हुए खुद नागिन उसका शिकार हो गई थी। नागिन की मौत के बाद नाग बेसुध होकर बेहाल हो गया। उसने जमीन में फुफकार मारकर खुद को जख्मी कर लिया।

बुधवार को नागिन की मौत के बाद से उसने घटनास्थल को नहीं छोड़ा। उसी स्थान पर बेसुध पड़ा रहा। गुरुवार की रात तक लोगों ने उसको खेतों में पड़ा देखा, लेकिन सांस चल रही थी। शुक्रवार की सुबह जब गांव के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक वह अपनी सांसों की डोर तोड़ चुका था। जिस स्थान पर नागिन का ग्रामीणों द्वारा अंतिम संस्कार किया गया। उसी जगह गड्ढा खोदकर ग्रामीणों पे नाग का भी अंतिम संस्कार कर दिया। लोगों ने नाग-नागिन के प्रेम को सराहा है। 

यह भी पढ़ें - झांसी कानपुर ट्रैक पर रेल पटरी चटकी, 8 घंटे तक प्रभावित रहा ट्रेनों का ट्रैफिक



नगला डल्लू में नागिन के बाद नाग की मौत के मामले में वन विभाग की पूरी तरह से लापरवाही दिख रही है। तीन दिन से नाग मरणासन्न अवस्था में नागिन की मौत के चलते सिर पटककर घायल हो रहा था, लेकिन वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची और न ही उपचार की कोई व्यवस्था की। डीएफओ एके सिंह ने संबंधित रेंज के रेंजर को निर्देश दिए थे। इधर वन विभाग ने दोनों की मौत के बाद पोस्टमार्टम की जिम्मेदारी भी नहीं समझी।

ग्रामीणों ने नागिन एवं नाग को दफन कर दिया। इस बारे में वन अधिकारी बताते हैं कि इंसानों की तरह जीव, जंतु भी अपने जोड़े से बेहद प्यार करते हैं। ऐसी स्थिति में अगर नाग, नागिन में से किसी एक की मौत हो जाती है तो उनमें से जो रह जाता है वह दुख व्यक्त करता है। 

यह भी पढ़ें - क्या बांदा अब ठंड का भी रिकॉर्ड बनाने वाले है, 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही शीतलहर ?

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
2
funny
1
angry
0
sad
1
wow
0