मप्र के 20 शहरों का तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंचा, शीतलहर की चपेट में प्रदेश

मध्यप्रदेश में भी उत्तर भारत के अन्य राज्यों की तरह कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है...

Dec 20, 2023 - 00:04
Dec 20, 2023 - 00:11
 0  1
मप्र के 20 शहरों का तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंचा, शीतलहर की चपेट में प्रदेश
सांकेतिक फ़ोटो - सोशल मीडिया

भोपाल। मध्यप्रदेश में भी उत्तर भारत के अन्य राज्यों की तरह कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। प्रदेश के 20 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने के कारण से चली शीतलहर ने लोगों को जम जाने का अहसास करा दिया है।

यह  भी पढ़े : बेशकीमती जमीन हड़प करने के मामले में सपा विधायक के बेटे पर मुकदमा दर्ज

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर द्रोणिका के रूप में बना पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में शीतलहर चल रही है। उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच वहां से लगातार आ रही उत्तरी हवाओं से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम छह डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया जिले का रहा है। उमरिया में 6.5 एवं रीवा में 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड और प्रदेश में पहाड़ों की रानी कही जानेवाली पचमढ़ी में रात का पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यह  भी पढ़े : मप्र : बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, शीत लहर से पर्याप्त सावधानी बरतने की अपील

इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया है कि वर्तमान में लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी हवा चल रही है। जिसके कारण से दिन में भी ठंड लग रही है। मौसम का यह व्यवहार अभी तीन-चार दिन तक बना रह सकता है। 22 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना प्रबल है। उसके आने के बाद ही उसके प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा । तापमान में बढ़ोतरी के साथ ठंड से कुछ आराम मिलेगा। फिलहाल राज्य के सिवनी, खंडवा, बैतूल, मलाजखंड, खरगोन में शीतलहर चल रही है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0