दिल्ली से मुंबई के बीच बन रहा एक्सप्रेसवे दुनिया का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे

देश में सबसे तेजी से हाईवे बनाने का भी रिकॉर्ड है। अब दिल्ली से मुंबई के बीच बन रहा एक्सप्रेसवे दुनिया का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा..

Sep 17, 2022 - 05:42
Sep 17, 2022 - 05:46
 0  4
दिल्ली से मुंबई के बीच बन रहा एक्सप्रेसवे दुनिया का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे

देश में सबसे तेजी से हाईवे बनाने का भी रिकॉर्ड है। अब दिल्ली से मुंबई के बीच बन रहा एक्सप्रेसवे दुनिया का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा। हालांकि दुनिया में और भी लंबी सड़कें हैं लेकिन कोई एक्सप्रेसवे इतना लंबा नहीं है। देश की राजधानी नई दिल्ली को आर्थिक राजधानी मुंबई से जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे छह राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से गुजरेगा। इसके निर्माण में 12 लाख टन स्टील का इस्तेमाल होगा जो 50 हावड़ा ब्रिज के बराबर है। साथ ही इसमें 35 करोड़ क्यूबिक मीटर मिट्टी और 80 लाख टन सीमेंट का इस्तेमाल होगा। 

यह भी पढ़ें - लखनऊ-आनन्द विहार पूजा स्पेशल ट्रेन चार अक्टूबर से चलेगी, आरक्षण शुरू

बता दें कि यह एक्सप्रेस वे दिल्ली-फरीदाबाद-सोहना खंड के गलियारे (कारिडोर) के साथ-साथ जेवर एयरपोर्ट एवं मुंबई में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट को एक छोटे संपर्क मार्ग के माध्यम से भी जोड़ेगा। एक्सप्रेस-वे से जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, कोटा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, अहमदाबाद, वडोदरा एवं सूरत जैसे आर्थिक केंद्रों की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। इसका 70 फ़ीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को आठ लेन का बनाया जा रहा है। भविष्य में चार लेन बढ़ाकर इसे 12 लेन तक करने की उम्मीद है।

इसके लिए 21 मीटर चौड़ाई की मीडियन बनाई जा रही है। ट्रैफिक का दबाव बढ़ते ही मीडियन को घटाकर एक्सप्रेस-वे को आसानी से चौड़ा किया जा सकेगा। यह एशिया का पहला ऐसा हाईवे हैं जिसके निर्माण में वन्यजीवों के लिए ग्रीन ओवरपास की सुविधा दी जाएगी। इसके बनने के बाद दिल्ली से मुंबई का सफर 12 घंटे में पूरा हो सकेगा। अभी इन दोनों शहरों के बीच यात्रा में 24 घंटे लगते हैं। इस पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियां फर्राटा भरेंगी। एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा होने के बाद फ्यूल की खपत में 32 करोड़ लीटर की कमी भी आएगी। इसके निर्माण पर करीब एक लाख करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है।

ये खबर आपको अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा। या कोई सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स पर कमेंट भी कीजिये।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड औऱ पूर्वांचल में भी आईटी सिटी बनाने की तैयारी, झांसी का चयन

यह भी पढ़ें - IRCTC लखनऊ के पर्यटकों को 15 अक्टूबर से कराएगा केरल की सैर

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2