ननिहाल में आए युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत

तालाब में नहाते समय एक युवक फिसल कर गहराई में चला गया जिसकी डूबने से मौत हो गई। इस बीच ग्रामीणों ने तालाब में..

Apr 25, 2022 - 07:21
Apr 25, 2022 - 08:40
 0  1
ननिहाल में आए युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत

बांदा, 

तालाब में नहाते समय एक युवक फिसल कर गहराई में चला गया जिसकी डूबने से मौत हो गई। इस बीच ग्रामीणों ने तालाब में  युवक को खोजने की कोशिश की। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। फायर सर्विस के कर्मचारियों ने कांटा डालकर कई घंटे बाद शव को बाहर निकाला। घटना देहात कोतवाली अंतर्गत ग्राम गुरेह में सोमवार को सवेरे हुई।

यह भी पढ़ें - इन्हें पेड़ पौधों का इतना बड़ा शौक, मैडम ने 4 बीघा जमीन में नर्सरी बना डाली

जनपद के गिंरवा थाना अंतर्गत ग्राम महुआ निवासी छोटू (19) पुत्र रामसनेही का गुरेह गांव में ननिहाल है, कुछ दिनों पहले वह अपने मामा के घर आया था। सोमवार को सवेरे नहाने के लिए गांव के तालाब में गया था तालाब गहरा था जब वह नहा रहा था तभी फिसल कर गहराई में चला गया। कुछ लोगों ने उसे डूबते हुए देखा, बचाने की कोशिश भी की लेकिन तब तक वह पानी में समा गया। यह देखकर आसपास के ग्रामीणों ने पानी में कूदकर उसे खोजने का प्रयास किया फिर भी नहीं मिला। तब उसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और फायर सर्विस के कर्मचारियों की मदद से पानी में डूबे युवक के शव को ढूंढने का प्रयास किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद तालाब से बाहर निकाला गया। इस बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मैं स्वयं घटनास्थल पर पहुंचा और फायर सर्विस की मदद से शव को बाहर निकाला डाला गया। पंचायत नामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं इस घटना से परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें - बाँदा रोडवेज बस कंडेक्टर व स्टाफ द्वारा दो यात्रियों के साथ मारपीट

यह भी पढ़ें - बाँदा : बनकर तैयार हो गया औगासी पुल, अब लोगों को उद्घाटन का इंतजार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 2
Wow Wow 2